फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jind team became winner in cricket, Rohtak team became winner in tennis

Panchkula News: क्रिकेट में जींद, टेनिस में रोहतक की टीम बनी विजेता

Sun, 05 Nov 2023 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Jind team became winner in cricket, Rohtak team became winner in tennis
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। 56वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलों में प्रदेशभर से 2500 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रर्दशन किया। टेनिस, एथलेटिक्स के लड़कों के अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के मुकाबले करवाए गए। वहीं क्रिकेट में लड़कियों के अंडर-17 व अंडर-19 के मुकाबले करवाए गए। क्रिकेट में जींद की लड़कियों ने बाजी मारी। टेनिस में रोहतक का दबदबा रहा। एथलेटिक्स में अंडर-14 वर्ग में पानीपत पहले, झज्जर दूसरे व करनाल तीसरे स्थान पर रहा।
एथलेटिक्स में अंडर-14 वर्ग में पानीपत पहले, झज्जर दूसरे व करनाल तीसरे स्थान पर रहा। एथलेटिक्स में अंडर-17 वर्ग में हिसार पहले, भिवानी दूसरे व जींद तीसरे स्थान पर रहा। एथलेटिक्स में अंडर-19 वर्ग में रोहतक पहले, हिसार दूसरे व भिवानी तीसरे स्थान पर रहा। क्रिकेट में अंडर-19 वर्ग के मुकाबलों में जींद ने पहला, गुरुग्राम ने दूसरा व कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टेनिस में रोहतक अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में विजेता रहा। अंडर-19 के मुकाबलों में सोनीपत ने प्रथम, फरीदाबाद ने द्वितीय व मोती लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल, राई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



समापन समारोह में पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों व उनके कोचों ने खेल भावना से युक्त होकर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया है, उसके लिए वह सभी बधाई एवं अभिवादन के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि 56वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed