फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jewelery and cash stolen from the house of the superintendent of finance department

वित्त विभाग के अधीक्षक के घर से ज्वेलरी और नकदी चोरी

Wed, 22 Jun 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from the house of the superintendent of finance department
पंचकूला। हरियाणा सिविल सचिवालय में वित्त विभाग में अधीक्षक के घर से ज्वेलरी और नकदी चोरी का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश मेें जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-14 निवासी उर्मिला देवी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह हरियाणा सिविल सचिवालय के वित्त विभाग में अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। वे 18 जून को अपने निजी काम से दिल्ली गई थीं। सोमवार को वापस दिल्ली से आ रही थीं, तो उन्हें रास्ते में पड़ोसी का फोन आया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आपके घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जब वे घर पहुंची और सामान चेक किया तो उनके पर्स में रखे 45 हजार रुपये, दो जोड़ी कान की बालियां, एक रिंग और चांदी की पायल नहीं मिली। चोर घर का मेन दरवाजे का ताला तोड़कर रात के समय उपरोक्त सामान चोरी करके ले गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed