फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jashan Palta won a big wrestling match

Panchkula News: जशन पालटा ने जीती बड़ी कुश्ती

Wed, 24 Dec 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Jashan Palta won a big wrestling match
रामपुर सियुड़ी में हुई कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। नगर परिषद कालका-पिंजौर क्षेत्र के वार्ड नंबर 18, गांव रामपुर सियुड़ी (सूरजपुर) में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया और आयोजकों की सराहना की।
दंगल का आयोजन गुरजीत सैनी, सोनू पहलवान टगरा और सन्नी सैनी (यूएसए) की ओर से किया गया। कार्यक्रम में अच्छरु कुमार पंडित मांधना, बाबा रामपाल सोढी और दीपांशु चौधरी गेस्ट ऑफ ऑनर थे। इसके अलावा पूर्व सरपंच योगेंद्र ठाकुर, बलवान ठाकुर, मंजीत सैनी, वेद चौधरी सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दंगल में बड़ी कुश्ती के लिए 31 हजार रुपये और छोटी कुश्ती के लिए 21 हजार रुपये नकद इनाम रखा गया। बड़ी कुश्ती में जशन पालटा और मुकेश भोगपुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें जशन पालटा विजेता रहे। छोटी कुश्ती में दीपू भोगपुर और मक्खन कैंबवाला के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा और इनाम राशि दोनों में बांट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बाबा रामपाल सोढी ने कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ और मजबूत बनता है, दिमाग तेज होता है और पढ़ाई में भी मन लगता है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से युवाओं का मन खेलों की ओर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed