{"_id":"6128f5698ebc3e79d862eb59","slug":"jallianwalabagh-open-for-public-from-today-panchkula-news-pkl4247711181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: डेढ़ साल बाद आज नए अवतार में खुलेगा जलियांवाला बाग, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: डेढ़ साल बाद आज नए अवतार में खुलेगा जलियांवाला बाग, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
Sat, 28 Aug 2021 01:46 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:46 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को शाम 6:25 बजे ऐतिहासिक जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित परिसर का उद्घाटन करेंगे इस दौरान वे स्मारक में मानचित्र, 3डी चित्रण समेत चार संग्रहालय गैलरी भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना की वजह से पिछले डेढ़ साल से बंद जलियांवाला बाग शनिवार को आम जनता के लिए खोला जाएगा। पंजाब सरकार ने 20 करोड़ रुपये खर्च जलियांवाला बाग को संवारा है।
विज्ञापन
जलियांवाला बाग का नवीनीकरण पिछले साल पूरा होना था। कोविड की वजह से यह काम जहां था वहीं रुक गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को एक वर्चुअल कार्यक्रम से इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
ऐतिहासिक बाग को आम जनता और सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। पहले बाग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता लेकिन अब यह देर शाम तक खुलेगा।
जलियांवाला बाग के अंदर खुले कुएं को रेनोवेट कर दिया गया है। यह वही कुआं है जिसमें अंग्रेजी सेना की गोलियों से बचने के लिए लोगों ने कूदकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
कुएं के चारों और एक गलियारा बनाया गया है। इसकी सुरक्षा के लिए कांच भी लगाया गया है। कुएं से कुछ आगे एक दीवार है। इस दीवार पर आज भी गोलियों के निशान मौजूद हैं।
सैलानी देखेंगे डिजिटल डाक्यूमेंट्री
जलियांवाला बाग में एक थिएटर का निर्माण किया गया है। एक साथ 80 लोगों की क्षमता वाले इस थिएटर में डिजिटल डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। इसके लिए जलियांवाला बाग नरसंहार पर डिजिटल डाक्यूमेंट्री तैयार की गई है। इसमें गेट से अंग्रेजी सेना के प्रवेश से लेकर जलियांवाला बाग में बैठे बेकसूर लोगों पर गोलियां चलाने तक का वाकया कैद है। इससे पहले अमिताभ बच्चन की आवाज में पहले लाइट एंड साउंड शो सैलानियों को दिखाया जाता था।
शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर किया पेंट
अंतरराष्ट्रीय सरव कंबोज समाज के लोग शुक्रवार को सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान अमरबीर सिंह ढोट के नेतृत्व में जलियांवाला गेट के बाहर लगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को साफ करने पहुंचे।
कंबोज समाज के लोगों ने पहले इसकी सफाई की और फिर खुद उस पर पेंट किया। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि जलियांवाला बाग के रेनोवेशन पर 20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए पर शहीद की प्रतिमा को पेंट करना ठीक नहीं समझा गया।