{"_id":"6539729bcbd888b2fc0f0a54","slug":"jakhar-will-take-part-in-the-open-debate-on-november-1-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-270148-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 1 नवंबर की खुली बहस में हिस्सा लेंगे जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 1 नवंबर की खुली बहस में हिस्सा लेंगे जाखड़
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ना-नुकुर के बाद आखिरकार बुधवार को एलान किया कि वह 1 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से आयोजित की जा रही खुली बहस में हिस्सा लेंगे।
असिस्टेंट प्रोफेसर बलविंदर कौर आत्महत्या मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पंजाब राजभवन में राज्यपाल से मिलने पहुंचे सुनील जाखड़ ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एलान किया कि वह खुली बहस में हिस्सा लेने अवश्य जाएंगे। उन्होंने कहा कि बहस में सिर्फ एसवाईएल पर ही नहीं, पंजाब के सभी मुद्दों पर सवाल किए जाएंगे। पंजाब में नियुक्ति पत्रों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के मुद्दों पर खुली बहस में मुख्यमंत्री से जवाब मांगा जाएगा। खुली बहस में वह किसी मुद्दे पर जवाब देने नहीं बल्कि सरकार से जवाब लेने के लिए जाएंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा एसवाईएल समेत पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर राज्य के प्रमुख विपक्षी नेताओं को खुली बहस में हिस्सा लेने की चुनौती दी थी। हालांकि इस चुनौती को सभी विपक्षी दलों ने विभिन्न शर्तें लगाते हुए स्वीकार कर लिया था, लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कई अन्य मुद्दों पर विपक्षी नेताओं को कठघरे में खड़ा करने की कोशिशों को देखते हुए, सबसे पहले सुनील जाखड़ ने खुली बहस में हिस्सा लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
जाखड़ ने खुली बहस में अपनी जगह तीन लोगों को भेजने के लिए मुख्यमंत्री के पास तीन व्यक्तियों के नाम भी भेजे, जिनके बारे में जाखड़ ने कहा कि उनके प्रतिनिधि बहस में हर सवाल का जवाब देने में सक्षम हैं। मुख्यमंत्री की तरफ से इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया गया। इस बीच, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी खुली बहस में हिस्सा लेने से इन्कार किया। बाद में, कांग्रेस ने भी इससे किनारा कर लिया लेकिन मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर को लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में खुली बहस के लिए उपस्थित रहने का एलान करते हुए कहा कि वह सभी नेताओं का इंतजार करेंगे और उनके लिए पसंदीदा खाना भी अपने हाथों परोसेंगे।