फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jai Shri Ram...city decorated with flags, flowers and strings, processions took place

Panchkula News: जय श्रीराम...झंडों, फूलों और लड़ियों से सजा शहर, निकली शोभायात्राएं

Mon, 22 Jan 2024 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram...city decorated with flags, flowers and strings, processions took place
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। भगवान श्रीराम के बालस्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पंचकूला राममय हो गया है। मंदिर, चौक-चौराहे, घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान के अलावा दो और चार पहिया वाहनों पर लगे श्रीराम के भगवा झंडों से शहर राममय हो गया है। कई दिनों से जगह-जगह सुंदरकांड का पाठ, पूजा-अर्चना, हवन से वातावरण भक्तिमय नजर आने लगा है। महिला कीर्तन मंडलियां घरों, मोहल्लों और मंदिरों में उत्साह से श्रीराम का गुणगान कर रहीं हैं। घरों के अलावा शहर के बाजारों, मुख्य मार्गों को रंग-बिरंगी लड़ियों और फूलों से सजाया गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आयोजन को लेकर लोग उत्साहित हैं।
जिले के अनेक लोग इस आयोजन में भाग लेने अयोध्या पहुंच गए हैं। इसके अलावा लाखों श्रद्धालु भगवान राम की पूजा कर इस आयोजन का लाइव देखेंगे। इसके लिए जगह-जगह तैयारियां की गई हैं। प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व शहर के अलावा रायपुररानी, पिंजौर, कालका, बरवाला, मोरनी और रामगढ़ में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह भव्य शोभायात्रा भी निकाली गईं। सोमवार को हवन, भजन, रामकथा, सामूहिक आरती और भंडारे आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शाम को मंदिरों सहित घरों में दीप जलाकर देव दिवाली मनाई जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंचकूला के राउंड अबाउट्स रंगीन लाइटों से सजाए गए हैं। शहर के सेक्टर-16 राउंड अबाउट, सेक्टर-15, 14, 7 तवा चौक, गीता चौक सहित अन्य चौक रात को चमकते नजर आए। गीता चौक पर लाइटों को सजाने के साथ श्रीकृष्ण कृपा परिवार की ओर से 1100 दीप जलाए गए। माता मनसा देवी मंदिर को भी फूलों से सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे आज शहर में कार्यक्रम
- श्री दुर्गा मंदिर सेक्टर-7 में 22 जनवरी को सुबह 10 बजे बड़ी स्क्रीन लगाकर लाइव प्रसारण किया जाएगा। रामलला का अभिषेक दूध व जल से किया जाएगा।
- गोवन सेवा धाम सेक्टर-23 में सुबह 10 बजे गोयज्ञ, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण, रामकथा और वेशभूषा प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
- शहर के श्रीमाता मनसा देवी मंदिर, कालका माता मंदिर में बड़ी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके लिए दोनों जगहों पर चार स्क्रीन लगाई जाएंगी।
- पंचकूला इस्कॉन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर शाम को 5 बजे दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
- श्रीमाता मनसा देवी गोधाम में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम के अलावा 11 हजार दीयों से देव दीपावली मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed