फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jagriti and William won gold medals in Taekwondo.

Panchkula News: जागृति और विलियम ने ताइक्वांडो में जीते स्वर्ण पदक

Mon, 26 Oct 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Jagriti and William won gold medals in Taekwondo.
प्रोफेशनल क्योरुगी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत और नेपाल के खिलाड़ियों के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा
विज्ञापन

जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले हुए
संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। प्रोफेशनल क्योरुगी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत और नेपाल के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सेक्टर-10 स्थित रिंक में आयोजित प्रतियोगिता में कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैडेट वर्ग में भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि नेपाल के खिलाड़ियों ने भी स्वर्ण पदक हासिल किए।
कैडेट लड़कों के 37.1 से 41 किलोग्राम भार वर्ग में नेपाल के लक्ष्मण डांगी ने स्वर्ण पदक जीता। भारत के विवान कुमार को रजत पदक मिला, जबकि प्रथमदीप सिंह और शिवांश वाजपेयी ने कांस्य पदक अपने नाम किए। कैडेट लड़कियों के 47.1 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की जागृति ने स्वर्ण पदक हासिल किया। नेपाल की बिनिता चौधरी को रजत पदक मिला। भारत की संस्कृति बोहरा और जान्या सिंह ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

जूनियर लड़कों के 45.1 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के विलियम ने स्वर्ण और नेपाल के इशाब बीके ने रजत पदक जीता। वहीं, 48.1 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में नेपाल के जिब्रत बीके ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि भारत के साहिल को रजत पदक मिला। सीनियर पुरुषों के 58.1 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में जिब्रत बीके ने एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। भारत के बृजपाल सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में दोनों देशों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed