फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ITBP Bhanu constable Kavita Dhoundiyal won gold medal

Panchkula News: आईटीबीपी भानू की कांस्टेबल कविता ढौंढियाल ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 11 Jun 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
ITBP Bhanu constable Kavita Dhoundiyal won gold medal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। आईटीबीपी भानू में तैनात कांस्टेबल कविता ढौंढियाल ने 50 मीटर पिस्टल इंवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया है। 21वीं कुमार सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप-2023 एमपी शूटिंग अकादमी भोपाल में प्रतियोगिता आयोजित की गई। टीम स्पर्धा में कविता, नीशू और रूचि सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। आईटीबीपी भानू के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दुहन ने सभी को बधाई दी है।


उन्होंने कहा कि आईटीबीपी केंद्र भानू में खिलाड़ियों की तरफ से लगातार खेलों का अभ्यास किया जा रहा है। खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता तीन जून से शुरू होकर 16 जून चलेगी। इसमें सीएपीएफ, राज्य पुलिस, सेना, एयरफोर्स और नेवी की टीमों की तरफ से पांच हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया है। आईटीबीपी भानू की तरफ से पांच पुरुष, तीन महिला खिलाड़ियों और टीम कोच सहायक विराज सिंह ने भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed