फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   It is our responsibility to ensure that there is no shortage of drinking water - Gangwa

Panchkula News: पीने के पानी की कमी न हो, यह हमारी जिम्मेदारी है - गंगवा

Thu, 24 Apr 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
It is our responsibility to ensure that there is no shortage of drinking water - Gangwa
मंत्री रणबीर गंगवा ने सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा ब
सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्री ने समीक्षा बैठकमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) मंत्री रणबीर गंगवा ने सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी फील्ड में उतरें और यह सुनिश्चित करें कि लोगों को स्वच्छ व पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य गर्मी के मौसम में लोगों को पर्याप्त मात्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना है। इस दौरान प्रदेश भर से विभाग की अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि किसी भी नागरिक को पीने के पानी की कमी न हो।
लापरवाही अफसरों के खिलाफ होगी कार्रवाई
उन्होंने बताया कि वे स्वयं हर 5-7 दिन के बाद वीडियो काॅन्फ्रेंसिग से अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करेंगे व पल-पल की जानकारी लेंगे। अगर उन्हें लगेगा कि कार्य संतोषजनक नहीं है और संबंधित अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरत रहा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फील्ड में चेकिंग कर लीकेज को रोकें
हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी व पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि अधिकारी फील्ड में जाकर समय-समय पर चेकिंग करें और लीकेज रोकें। जल सैंपल की नियमित जांच और पीएचईडी पोर्टल पर शिकायतों का 12 घंटे में निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय-समय पर कराएं पानी की जांच
गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी फील्ड में पीने के पानी की रूटीन जांच करें। पेयजल में कमी को तुरंत ठीक करें। जहां-जहां नहर आधारित जल आपूर्ति की जा रही है। उन क्षेत्रों में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। बिजली विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर नहरी पानी व पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। बिजली सप्लाई की भी कोई दिक्कत न रहे। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क रखें, ताकि गर्मी में पानी के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed