फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Involvement of SSP, Education Minister in illegal mining: Majithia

अवैध खनन में एसएसपी, शिक्षा मंत्री की संलिप्तता : मजीठिया

Wed, 22 Nov 2023 11:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Involvement of SSP, Education Minister in illegal mining: Majithia
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया है कि हाल ही में स्थानांतरित किए गए एसएसपी विवेक शील सोनी और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की ‘टीम’ की रहनुमाई में रोपड़ जिले में अवैध खनन चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने दोनों की संपत्ति के साथ-साथ इलाके में अवैध खनन की सीबीआई जांच की मांग की है।बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली नेता ने कहा कि विवेक शील सोनी ने न केवल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों का बल्कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों का भी उल्लंघन किया है। यहां तक कि हरजोत बैंस के परिवार के कुकर्मों को छिपाने में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं, जो मंत्री के साथ मिलकर अवैध खनन में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों की बेनामी संपत्तियों की जांच की जानी चाहिए, जिसमें विदेश में बनाई गई संपत्ति भी शामिल की जानी चाहिए।
विज्ञापन

मजीठिया ने कहा कि यह बेहद हैरानी की बात है कि विवेक शील सोनी की अगुवाई में रोपड़ पुलिस ने एक जमीन के टुकड़े पर किए गए अवैध खनन को छिपाने की कोशिश की है, जिसे प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर लिया है। मामला उजागर होने के बाद रोपड़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन एफआईआर को निरर्थक बनाने के लिए जमीन जिस गांव में थी उसका नाम जानबूझकर बदल दिया गया।
विज्ञापन

मजीठिया ने कहा कि पहले भी पुलिस अधिकारी को एफआईआर में जानबूझकर ड्रग किंगपिन का जिक्र नहीं करने के लिए हाईकोर्ट ने फटकार लगाई गई थी। न्यायमूर्ति शेरावत ने एसएसपी से अवैध खनन के संबंध में दर्ज एफआईआर के साथ-साथ अपराध के लिए की गई बैठकों का विवरण और ड्रग की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई में देरी का कारण बताने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed