फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Interstate drug gang busted, main accused arrested from Saharanpur

अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, सात लाख से ज्यादा नशे की दवाएं बरामद

Sun, 24 Jul 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Interstate drug gang busted, main accused arrested from Saharanpur
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने यूपी के सहारनपुर में एक अवैध गोदाम में दबिश देकर नशे की सात लाख से अधिक गोलियां बरामद कर अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मुख्य सप्लायर आशीष विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है ।वह सहारनपुर में आईटीसी के नजदीक खालासी लाइन का रहने वाला है। आरोपी पांच साल से पंजाब के जिले फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर, एसबीएस नगर, रूपनगर, पटियाला और लुधियाना में अवैध रूप से नशे की दवाओं की आपूर्ति कर रहा था।
विज्ञापन

रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने 4.98 लाख लोमोटिल, 97200 अल्प्राजोल, 75840 प्रॉक्सीवॉन, 21600 वायल्ज एविल, 16600 इंजेक्शन ब्यूप्रेनोर्फिन और 550 ट्रामाडोल की गोलियां बरामद की। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले चमकौर साहिब निवासी दो आरोपियों सुखविंदर सिंह उर्फ काला और हरजसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा से ब्यूप्रेनोर्फिन के 175 टीके और एविल की 175 वायल्ज बरामद हुई थी। इसके बाद क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) सरहिंद की पुलिस टीमों ने इन मामलों की जांच के हिस्से के तौर पर 14 जुलाई 2022 को इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरबीर सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस की मौजूदगी में सहारनपुर में अवैध गोदाम में दबिश दी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद पंजाब लाया गया है। उन्होंने कहा कि डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) जसपिंदर सिंह गिल और डीएसपी बस्सी पठाना अमृतपाल सिंह ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 22सी-61-85 के तहत थाना बडाली आला सिंह फतेहगढ़ साहिब में एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी थी और मामले की अगली जांच जारी है। मुलजिम जिला फतेहगढ़ पुलिस के अमलोह, सरहिंद, बडाली आला सिंह और खमाणों थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कम से कम चार मामलों में वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed