{"_id":"60d0eff78ebc3e2a024d1e68","slug":"international-yoga-day-yoga-performed-at-49-places-in-the-district-union-minister-ratanlal-kataria-and-administrative-officers-attended-the-camp-organized-in-red-bishop-pkl-office-news-pkl4174920172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : जिले में 49 जगहों पर किया योग, केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया और प्रशासनिक अधिकारी रेड बिशप में आयोजित शिविर में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : जिले में 49 जगहों पर किया योग, केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया और प्रशासनिक अधिकारी रेड बिशप में आयोजित शिविर में हुए शामिल
विज्ञापन
सेक्टर-1 रेड बिशप में केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया योग करते हुए।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सोमवार को 49 स्थानों पर लोगों को योग कराया गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों, नेताओं के अलावा शिक्षक और छात्रों ने योग कर इसकी महत्ता पर चर्चा की। जिले में शहर के अलावा पिंजौर, कालका, रायपुररानी, बरवाला और मोरनी में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग करने पर बल दिया।
इसी कड़ी में रेड बिशप में 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। यहां केंद्रीय जल शक्ति, सामाजिक और न्याय अधिकारिता मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान योग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसका अभ्यास करके लाखों लोगों को स्वस्थ होने में सहायता मिली है। आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव, भारत सरकार, राज्य सरकार, योग आयोग, आयुष विभाग के माध्यम से पूरे देश में योग का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड जैसी महामारी के दौरान योग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
केंद्रीय जल शक्ति, सामाजिक व न्याय अधिकारिता मंत्री रतन लाल कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम ऋचा राठी, नगराधीश सिमरनजीत कौर, जिला बीजेपी मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पतंजलि योग समिति के योग शिक्षकों नवीन, सत्यवीर और रेणू महाजन के मार्ग दर्शन में योगाभ्यास किया। उन्होंने साधकों को तड़ासन, दंडासन, वज्रासन, भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम के अलावा अन्य आसन कराए। पतंजलि के मंडलाध्यक्ष प्रेम कुमार आहूजा के मार्गदर्शन में पतंजलि योग समिति के योग शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन
योग को बनाएं अपनी दिनचर्या का हिस्सा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र की इंचार्ज डॉ. श्रीदेवी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि योग को हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे हम स्वस्थ रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वभर में लोगों ने घर रहकर योग का सहारा लिया और स्वयं इस संकट की घड़ी से निजात पाने में सफल हुए।
आनलाइन किया योग
जिला बाल कल्याण अधिकारी पंचकूला भगत सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद ने ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में परिषद द्वारा संचालित सभी बाल ग्रह के बच्चों समेत प्रदेश के बच्चों, अभिभावकों, बाल कल्याण परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग व प्राणायाम किया और योग के महत्व को समझकर नियमित योग करने का संकल्प धारण किया।