फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Inter-border level karate competition begins at ITBP Bhanu

Panchkula News: आईटीबीपी भानू में अंतर सीमांत स्तरीय कराटे प्रतियोगिता शुरू

Sun, 21 Dec 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Inter-border level karate competition begins at ITBP Bhanu
22 दिसंबर तक चलेंगी स्पर्धाएं, चार फ्रंटियर से 81 खिलाड़ी ले रहे भाग
विज्ञापन

उप महानिरीक्षक ब्रिगेडियर जेएस गोराया ने किया शुभारंभ
ब्लैक बेल्ट व ब्राउन बेल्ट के लिए 24 प्रतियोगिताएं आयोजित
खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की दिलाई गई शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के भारतीय प्रशिक्षण केंद्र भानू में शनिवार से अंतर सीमांत स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता 22 दिसंबर तक चलेगी। इसका उद्घाटन केंद्र के उप महानिरीक्षक ब्रिगेडियर जे.एस. गोराया ने किया।
इस अवसर पर केंद्र के सुनील काण्डपाल ने मुख्य अतिथि सहित सभी खिलाड़ियों, कोच और अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में जागरूक किया और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा मार्च फास्ट भी निकाला गया।
विज्ञापन

शनिवार से 22 दिसंबर तक चलने वाली कराटे प्रतियोगिताओं में ब्लैक बेल्ट और ब्राउन बेल्ट के लिए विभिन्न भार वर्गों में व्यक्तिगत काता, टीम काता, टीम कुमिते, व्यक्तिगत कुमिते और ओपन बेल्ट सहित कुल 24 स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खेल प्रतियोगिताओं में उत्तरी फ्रंटियर देहरादून, पूर्वी फ्रंटियर लखनऊ, उत्तर पश्चिमी फ्रंटियर लेह, उत्तर पूर्वी फ्रंटियर ईटानगर और प्रशिक्षण परिक्षेत्र नई दिल्ली से कुल 81 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर प्रशिक्षण केंद्र भानू के सभी पदाधिकारी और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed