फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions to STF, take strict action against illegal construction, instructions to police department to set up a separate unit

एसटीएफ को निर्देश, अवैध निर्माण के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई, पुलिस विभाग को अलग से एक यूनिट गठित करने के दिए निर्देश

Sat, 10 Jul 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Instructions to STF, take strict action against illegal construction, instructions to police department to set up a separate unit
पंचकूला। जिला प्रशासन भी अवैध निर्माण को लेकर सख्त हो गया है। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जिला स्तरीय स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मीटिंग की। उन्होंने फोर्स को निर्देश दिए की वह जिला योजनाकार द्वारा शहर और कंट्रोल्ड एरिया के अंदर अतिक्रमण तथा अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए चलाए जाने वाले अभियान में सहयोग करे। उन्होंने पुलिस विभाग को भी एक अलग से यूनिट गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस यूनिट में महिला पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस विभाग को यह भी निर्देश दिए कि वह अतिक्रमण व अनाधिकृत निर्माण की डेमोलिशन के दौरान स्थानीय लोगों की और से की जाने वाली रुकावट को भी उचित तरीके से दूर करें। उन्होंने जिला योजनाकार कार्यालय व पुलिस विभाग को आपसी सामंजस्य के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि अनाधिकृत निर्माण की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से रोका जा सके। बैठक में उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि ऐसे अतिक्रमण व अनाधिकृत निर्माण के मामले में दर्ज एफआईआर की जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि इस प्रकार का कोई भी मामला लंबित न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग जिला टास्क फोर्स की बैठक के लिए अपना एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें। इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, डीटीपी इंफोर्समेंट प्रियम भारद्वाज, एसीपी पंचकूला राजकुमार, नायब तहसीलदार नगर निगम पंचकूला अनिराज शर्मा, पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ जगविंदर रंगा तथा नवीन खत्री और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed