फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions to provide immediate security to the elderly couple of Panchkula

Panchkula News: पंचकूला के बुजुर्ग दंपती को तुरंत सुरक्षा मुहैया करवाने के निर्देश

Tue, 22 Jul 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Instructions to provide immediate security to the elderly couple of Panchkula
चंडीगढ़। हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने पंचकूला के वृद्ध दंपती की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने पंचकूला के उपायुक्त को वृद्ध दंपती को तुरंत सुरक्षा प्रदान करने और वरिष्ठ नागरिक न्यायाधिकरण में लंबित कार्यवाही को जल्द पूरा करने के लिए प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अगली सुनवाई से पहले कार्यवाही रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


पंचकूला के 82 वर्षीय अर्जन देव अग्रवाल और उनकी 72 वर्षीय पत्नी विजय अग्रवाल ने अपने बेटे और बहु के खिलाफ शिकायत दी थी। आयोग के मुताबिक वृद्ध दंपती गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के बजाय घर में ही उपेक्षित जीवन जीने को मजबूर किया जा रहा है। आरोप है कि बेटे और बहू ने उन्हें वृद्धाश्रम भेजने की धमकी दी और एक झूठा घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कराया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक न्यायाधिकरण पंचकूला में बेदखली के लिए आवेदन भी दिया है, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा ने अपने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि इस तरह का व्यवहार न केवल वरिष्ठ नागरिक अधिनियम का उल्लंघन है बल्कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गरिमापूर्ण जीवन जीने के मौलिक अधिकार का भी घोर हनन है। आयोग के प्रोटोकॉल, सूचना व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पुनीत अरोड़ा ने बताया ने अगली सुनवाई की तारीख 23 सितंबर तय की है और आदेश की प्रति उपायुक्त पंचकूला, पुलिस आयुक्त पंचकूला और शिकायतकर्ताओं को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed