फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions: Follow traffic rules in fog: DCP

निर्देश : कोहरे में यातायात के नियमों का पालन करें : डीसीपी

Fri, 17 Dec 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Instructions: Follow traffic rules in fog: DCP
पंचकूला। कोहरे के दौरान यातायात के सभी नियमों का हर हाल में पालन करें। पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने शहर के लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप जरूर लगवाएं। सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए शहरी यातायात पंचकूला की टीम ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के साथ वाहन चालकों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील कर कहा है कि कोहरे के दौरान यातायात के सभी नियमों का हर हाल में पालन करें। कोहरे के दौरान यथासंभव यात्रा करने से बचें। इंडीकेटर का लगातार प्रयोग करें। घने कोहरे में सड़क पर दायीं तरफ पेंटेड रोड मार्क और डिवाइडर के आधार पर आगे बढ़ें। वाहन पर रेडियम स्टीकर्स जरूर लगाएं। कोहरे में आगे जा रहे वाहन से अपने वाहन की दूरी रखें। वाहन में फॉगलाइट जरूर लगवाएं। लिंक मार्ग से हाईवे पर जाते समय सड़क के दोनों तरफ जरूर देखें।
विज्ञापन

कोहरे के दौरान वाहन कभी भी बीच सड़क में न खड़ा करें। ओवरलोड कर वाहन न चलाएं। वाहन की रफ्तार ज्यादा तेज न रखें। वाहन चलाते वक्त चालक बात न करें। क्षमता से ज्यादा समय तक वाहन न चलाएं। नशा कर वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। वाहन चलाते समय अगर नींद आए तो वाहन न चलाएं, विश्राम कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed