{"_id":"61e9bbc9350559597a26259a","slug":"instructions-action-should-be-taken-on-big-property-tax-defaulters-finance-and-contract-committee-fcc-of-mayor-municipal-corporation-held-a-meeting-pkl-office-news-pkl4398277148","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्देश : बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर की जाए कार्रवाई : मेयर, नगर निगम की फाइनेंस व कांट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्देश : बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर की जाए कार्रवाई : मेयर, नगर निगम की फाइनेंस व कांट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) ने की बैठक
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की फाइनेंस एवं कांट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) की बैठक मेयर व कमेटी के चेयरमैन कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहर में पुराने चल रहे 200 करोड़ रुपये के कामों की समीक्षा की गई। मेयर कुलभूषण गोयल ने विभिन्न स्रोतों से नगर निगम को होने वाली आय के बारे में अधिकारियों से जबाव तलब किया है। पिछले एक महीने में हाउस टैक्स के रुप में 30 लाख रुपये आए हैं। सरकार की ओर से हाउस टैक्स पर पिछला ब्याज माफ कर दिया है, इसलिए अब आने वाले दो महीने पुराना टैक्स आने की प्रबल संभावना है। जो बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर यदि इस छूट के बाद भी टैक्स जमा नहीं करवाते उनकी सीलिंग की कार्रवाई शुरू की जाए।
एसई विजय गोयल ने बताया कि विभिन्न मोबाइल कंपनियों की ओर से टावर और लाइन बिछाने की फीस नहीं चुकाई गई थी, वह आनी शुरू हो गई है। पिछली बैठक के बाद अब तक मोबाइल लाइन के 32 लाख रुपये और मोबाइल टावर के 1 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई है। मेयर ने कहा कि जो कंपनियां लगातार निगम की फीस देने में आनाकानी कर रही हैं, उनके कनेक्शन काट दिए जाएं। बैठक में निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, कमेटी के सदस्य पार्षद सुनीत सिंगला, सुशील गर्ग, उपनिगम आयुक्त दीपक सूरा, एसई विजय गोयल, एक्सईएन मनदीप मलिक, सीनियर अकाउंट ऑफिसर विकास कौशिक भी मौजूद थे।
खनन और रेवेन्यू विभाग से वसूला जाए शेयर
मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन और रेवेन्यू विभाग से नगर निगम का शेयर अभी तक नहीं आया है उसे तुरंत वसूला जाए। उन्होंने शालीमार मॉल की दोबारा पैमाइश करवाकर अगले वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स नोटिस देने के निर्देश दिए। विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा बिना नक्शा पास करवाए निर्माण करने पर मेयर ने नाराजगी जताते हुए ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने को कहा और नक्शा फीस वसूलने के निर्देश दिए। कुलभूषण गोयल ने 14 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे वृद्धाश्रम, 30 करोड़ रुपये की लागत से बन रही निगम की बिल्डिंग की समीक्षा की।