{"_id":"6ac80225b560e773ec086b51","slug":"inspections-conducted-at-three-chemists-one-nursing-home-and-two-laboratories-notices-issued-regarding-deficiencies-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-142377-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तीन कैमिस्ट, एक नर्सिंग होम और दो लैब की जांच, कमियों पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तीन कैमिस्ट, एक नर्सिंग होम और दो लैब की जांच, कमियों पर नोटिस
विज्ञापन
पिंजौर। लिंगानुपात में सुधार और एमटीपी व पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी पालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शहर में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने तीन कैमिस्ट दुकानों, एक नर्सिंग होम और दो लैबोरेट्रीज में रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच की।
टीम ने चौधरी मेडिकल सेंटर, अग्रवाल मेडिकोज और दवा इंडिया जेनरिक फार्मेसी में एमटीपी से संबंधित दवाइयों, स्टॉक रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड खंगाले। इसके बाद जेएन शौरी मल्टीस्पेशेलिटी अस्पताल में एमटीपी दस्तावेजों के साथ सी-सैक्शन मामलों का रिकॉर्ड भी जांचा गया। विभाग के अनुसार अस्पताल में सी-सैक्शन मामलों का प्रतिशत अपेक्षाकृत अधिक मिला है। रिकॉर्ड की विस्तृत जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
टीम ने अजय क्लिनिकल लैबोरेट्री और अलफा मेडिकल लैब का भी निरीक्षण किया। अजय क्लिनिकल लैबोरेट्री का क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट प्रमाणपत्र समाप्त मिला, जबकि अलफा मेडिकल लैब के पास यह प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं था। कमियों को लेकर संबंधित संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
निरीक्षण टीम में पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. अरुणदीप, एआरटी एवं सरोगेसी नोडल अधिकारी डॉ. विकास और ड्रग कंट्रोलर अधिकारी प्रवीण चौधरी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। विभाग ने कहा कि नियमों के अनुपालन को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।