फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Inspection: Union Minister of State for Water Power and Social Justice and Empowerment said - there is no shortage of vaccines in the country, it will take time to reach

मुआयना : केंद्रीय जल शक्ति और सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री बोले- देश में वैक्सीन की कमी नहीं, पहुंचने में लगेगा समय

Sat, 24 Apr 2021 02:10 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Inspection: Union Minister of State for Water Power and Social Justice and Empowerment said - there is no shortage of vaccines in the country, it will take time to reach
केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया कोरोना जांच शिविर का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
फोटपंचकूला। केंद्रीय जल शक्ति और सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने शुक्रवार को कोविड जांच शिविर का मुआयना किया। उन्होंने बताया की केंद्र सरकार हमेशा ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा संज्ञान में लाए सभी विषयों पर गंभीरता से काम करती है। 139 करोड़ की जनता तक वैक्सीन की सुविधा पहुंचाना कोई आसान काम नहीं है, इसमें थोड़ा समय लगेगा। केंद्र सरकार वैक्सीन की उत्पादन क्षमता लगातार बढ़ा रही है, जिसे सरकारी तंत्र, राज्य सरकारों और निजी सहयोग से सभी तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री राज्यों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, मास्क और दवाइयां सप्लाई करने को लेकर खुद समीक्षा कर रहे हैं। देश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं हैं। ऑक्सीजन पहुंचाने में जो दिक्कत आ रही है, उसे दूर करने के लिए रेल और एयर फोर्स के जरिए कोशिश की जा रही है। कटारिया ने कहा हरियाणा में कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों को देखकर हरियाणा सरकार ने राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है। नागरिकों की सुविधा के लिए 30 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन

कटारिया ने कहा आईसीएमआर के मुताबिक जो लोग कोविड वैक्सीन की डोज ले रहे हैं, उनमें संक्रमण की दर बहुत कम है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। इसके बाद ही दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी के मंत्र के साथ अनावश्यक भीड़भाड़ व गैर जरूरी कामों से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed