{"_id":"613139c98ebc3eb6e5220f91","slug":"information-about-the-struggle-of-the-state-will-be-available-from-the-digital-information-board-panchkula-news-pkl4254976172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : डिजिटल सूचना पट्ट से मिलेगी प्रदेश के संघर्ष की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : डिजिटल सूचना पट्ट से मिलेगी प्रदेश के संघर्ष की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि डिजिटल हरियाणा पर फोकस करते हुए प्रदेश आगे बढ़ रहा है। हमारा उद्देश्य लोगों को जल्द से जल्द सेवा उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री वीरवार को यहां हरियाणा सिविल सचिवालय में डिजिटल सूचना पट्ट और आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आजादी के संघर्ष में हरियाणा के योगदान पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी के उद्घाटन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के संघर्ष में हरियाणा के योगदान की जानकारी से युक्त डिजिटल पट्ट सभी जिला मिनी सचिवालयों समेत अधिक आवागमन वाले स्थानों पर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल हरियाणा हमारा फोकस कार्यक्रम है। आईटी विभाग डिजिटल हरियाणा के तहत हर विभाग के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है। अब केवल ई फाइल ही चलेंगी। इस मौके पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, सहकारिता मंत्री बनवारी लाल, कृषि मंत्री जेपी दलाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, ओपी यादव और खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
रोहनात के लोग 2018 तक नहीं मनाते थे आजादी का पर्व
प्रदर्शनी में जब मुख्यमंत्री भिवानी जिले के रोहनात गांव के शौर्य की गाथा का अवलोकन कर रहे थे तो उन्होंने एक संस्मरण भी सुनाया। उन्होंने बताया कि 2018 से पूर्व तक रोहनात गांव के लोग स्वयं को आजाद नहीं मानते हुए आजादी का पर्व नहीं मनाते थे। उन्होंने बताया कि वे स्वयं गांव में गए और लोगों को आजादी का पर्व मनाने के लिए प्रेरित किया और 23 अप्रैल, 2018 को उन्होंने स्वयं गांव में तिरंगा फहराया। यहां के लोगों पर ब्रिटिश राज में बहुत अत्याचार हुए थे।
विज्ञापन
रोहनात में जलियांवाला बाग की तरह कुआं और पेड़
भिवानी जिले के रोहनात गांव में आज भी ब्रिटिश राज की बर्बरता की कहानी कहता कुआं मौजूद है। 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन में यहां से बहुत से जवान शहीद हुए थे। 1857 की क्रांति में भाग लेने के कारण यहां के लोगों पर अंग्रेजों ने बहुत अत्याचार किए। इस कारण यहां की बहुत सी महिलाओं ने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर अपनी आहुति दे दी थी।