फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Industrial units will continue to be relaxation.

आठ जिलों में औद्योगिक इकाइयों को छूट रहेगी जारी : मनोहर लाल

Wed, 28 Jul 2021 01:10 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Industrial units will continue to be relaxation.
चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत हरियाणा के आठ जिला क्षेत्रों, जहां अभी तक सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी की आपूर्ति पाइपलाइन की पहुंच नहीं है, वहां केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा उद्योगों को पर्यावरणीय अनापत्ति प्रदान किए जाने में दी जा रही छूट अभी जारी रहेगी। हरियाणा में काफी लंबे समय से स्थापित विभिन्न फार्मल्डीहाइड औद्योगिक इकाइयों को भी पर्यावरणीय अनापत्ति शीघ्र प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में हरियाणा भवन में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न पर्यावरण से संबंधित विषयों व ईएसआई अस्पतालों से संबंधित विभिन्न प्रक्त्रिस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अब औद्योगिक इकाईयों में अब कोयला व अन्य परंपरागत उर्जा स्त्रोतों के स्थान पर सीएनजी, पीएनजी व एलपीजी का उपयोग किया जाएगा। एनसीआर के अंतर्गत हरियाणा के 8 जिला क्षेत्रों में अभी तक सीएनजी, पीएनजी व एलपीजी की आपूर्ति पाइपलाइन पहुंच नहीं सकी है। इन जिला क्षेत्रों को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई छूट आगे भी जारी रहेगी। हालांकि कंपनियों के पाइपलाइन के कार्य भी प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त हरियाणा में काफी लंबे समय से स्थापित विभिन्न 15 फार्मल्डीहाइड औद्योगिक इकाइयों को पर्यावरणीय अनापत्ति भी शीघ्र प्रदान कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed