{"_id":"62def7b38164d41f61225901","slug":"independence-day-preparations-for-march-past-and-cultural-programs-started-pkl-office-news-pkl45764133","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर - 5 के परेड ग्राउंड में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत करवाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। हरियाणा पुलिस, हरियाणा गृह रक्षी, एनसीसी कैडेट और आईटीबीपी के जवानों द्वारा मार्चमास्ट किया जाएगा। उपायुक्त महावीर कौशिक ने लघु सचिवालय के सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2022 के भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित कर जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी आयोजन में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड ग्राउंड सेक्टर -5 में आयोजित किया जाएगा। बारिश होने की स्थिति में सेक्टर -5 स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम को वैकल्पिक स्थल के लिए रूप में चयनित किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि परेड ग्राउंड के साथ-साथ इंद्रधनुष आडिटोरियम में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां की जाएं।
उन्होंने कहा कि 10, 11 व 12 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड की रिहर्सल की जाएगी। 13 अगस्त को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल होगी, जिसका निरीक्षण वे स्वयं, पुलिस उपायुक्त के साथ करेंगे। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा परेड ग्राउंड व नगर निगम द्वारा सड़कों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा यातायात को सुगम बनाने के लिए पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से आयोजन स्थल के आसपास नाकों की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने नगर निगम को रिहर्सल के दौरान और कार्यक्रम के दिन स्कूली बच्चों और आम जन के अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस व नगर निगम द्वारा अग्निशमक वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए टीमों का चयन अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक की देखरेख में किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा स्कूल बैंड व डंबल और पीटी शो का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिलेवासी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब के माध्यम से देख सकेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक, नगराधीश गौरव चौहान, एसीपी विजय नेहरा, वन मंडल अधिकारी बीएस राघव, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कों) के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन, जिला समाज कल्याण अधिकाी विशाल सैनी, डिप्टी डीईओ अंजू ग्रोवर, जिला बाल कल्याण अधिकारी भगत सिंह, जिला रेडक्रास सोसायटी की सचिव सविता अग्रवाल व अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।