फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Income tax department raids Congress MLA Chaukar's hideouts

कांग्रेस विधायक छौक्कर के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे

Thu, 18 Mar 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Income tax department raids Congress MLA Chaukar's hideouts
पंचकूला। हरियाणा की समालखा विधानसभा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के घर, ऑफिस और पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। गुरुग्राम से लेकर पंचकूला तक कांग्रेस विधायक के ठिकानों और उनके रिश्तेदारों के घरों में छापा मारने के बाद टीम दोपहर बाद उनको लेकर पंचकूला के आयकर भवन में पहुंची।
विज्ञापन

यहां पर छौक्कर से लगातार पूछताछ की जा रही है। कांग्रेस विधायक पर टैक्स चोरी का आरोप है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार कांग्रेस विधायक से उसकी संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है। इसके साथ ही उनसे अन्य जानकारियां भी मांगी गई हैं। गौरतलब है कि बुधवार की सुबह 6 बजे करीब आयकर विभाग के 20 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने एक साथ एक ही वक्त पर विधायक के घर, ऑफिस और पेट्रोल पंप पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया।
विज्ञापन

टैक्स अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। सूत्रोें के अनुसार उनकी एक नामी ब्रांड में भी शेयर हैं, जिसको लेकर भी पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि पंचकूला में भी कांग्रेसी विधायक के दो ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। इसके साथ ही उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed