फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Inauguration: Tricity's first post covid care center started, Haryana Vis president launched

शुभारंभ : ट्राइसिटी का पहला पोस्ट कोविड केयर सेंटर हुआ शुरू, हरियाणा विस अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Wed, 26 May 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Inauguration: Tricity's first post covid care center started, Haryana Vis president launched
पंचकूला। सेक्टर-9 की आयुष डिस्पेंसरी में मंगलवार को पोस्ट कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। इस सेंटर में फिजियोथैरेपी, मेडिसन, मेडिटेशन जैसी अन्य कई प्रकार की भी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कोविड के दौरान आने वाली समस्याओं के निपटान और मानसिक तौर पर सशक्त व मजबूत बनाने की दिशा में ट्राइसिटी का पहला कोविड केयर सेंटर पंचकूला के लोगों के लिए कारगर साबित होगा।
विज्ञापन

आयुष विभाग ने ‘उमंग है यहां जीवन है वहां’ नामक पोस्ट केयर सेंटर की शुरूआत करके कोविड के बाद आने वाली समस्याओं के निदान करने की दिशा में लोगों को नायाब तोहफा दिया है। इसमें कोविड से प्रभावित लोगों का ओपीडी के माध्यम से इलाज किया जाएगा और उनका मानसिक मनोबल बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। कोविड-19 रोग से ठीक होने के बाद लोगों को कई प्रकार की मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। इलाज के बाद उन्हें हेल्थ, केयर व डॉक्टर की सलाह की जरूरत होती है।
विज्ञापन

उसका लाभ इनको मिलेगा। इसमें सीनियर सिटीजन को भी चिकित्सकों की सेवाएं मिलेंगी। इस मौके पर उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, महापौर कुलभूषण गोयल, सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दलीप मिश्रा, मोतीलाल जिंदल, रोशन लाल जिंदल सहित कई गणमान्य नागरिक और चिकित्सक मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने अपने जन्मदिन पर सिविल अस्पताल परिसर में लोगों को भोजन वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed