फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Inauguration: Speaker inaugurates development of 72 lakhs, community center in Kot, Dharamshala inaugurated in Ramgarh

शुभारंभ : स्पीकर ने किया 72 लाख के विकास का लोकार्पण, कोट में सामुदायिक केंद्र, रामगढ़ में धर्मशाला का किया उद्घाटन

Wed, 02 Feb 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Inauguration: Speaker inaugurates development of 72 lakhs, community center in Kot, Dharamshala inaugurated in Ramgarh
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जिले के दो गांवों में 72 लाख के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। गुप्ता ने गांव कोट में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक केंद्र और गांव रामगढ़ में 47 लाख रुपये की लागत से निर्मित मिश्रों वाली धर्मशाला का उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव कोट में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करने के उपरांत स्पीकर ने कहा कि किसी भी गांव में सामुदायिक केंद्र के निर्माण से लोगों में समरसता, एकता और भाईचारे की भावना पैदा होती है। इन केंद्रों में समाज के सभी वर्गों के लोग सुखदुख की घड़ी या अन्य सामाजिक आयोजनों में एकजुट होते हैं। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामुदायिक केंद्र के प्रांगण में जर्जर धर्मशाला को 15 दिन में गिराकर सामुदायिक केंद्र की चारदीवारी की जाए। ताकि गांववासी इस सामुदायिक केंद्र का बेहतर ढंग से उपयोग कर सकें।
विज्ञापन

लोग जल्द सीवर कनेक्शन के लिए आवेदन करें
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पहले चरण में 14 गांवों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें से 12 गांवों में एसटीपी लगाए जा चुके हैं, जबकि गांव सकेतड़ी और रामगढ़ में कार्य प्रगति पर है। उन्होंने अपील की कि जिन-जिन गांवों में सीवरेज की व्यवस्था हो चुकी है, वहां लोग जल्द से जल्द सीवर कनेक्शन के लिए आवेदन करें, जो कि निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर दीपक सूरा, एसई विजय गोयल, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंगला, मनोनीत पार्षद सतबीर चौधरी, पार्षद रितु गोयल, जय कौशिक, सुनीत सिंगला, राजकुमार जैन, सुशील गर्ग, गौतम प्रसाद, राजेश निषाद, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार और सुभाष शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed