फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In the solution camp, the Deputy Commissioner listened to the problems and gave instructions to solve them

Panchkula News: समाधान शिविर में उपायुक्त ने समस्याओं को सुनकर दिए निदान के निर्देश

Wed, 10 Jul 2024 06:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
In the solution camp, the Deputy Commissioner listened to the problems and gave instructions to solve them
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त ने मंगलवार को लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर उनके निराकरण का आदेश दिया। समाधान शिविर में उपायुक्त ने बिजली, पानी, अवैध कब्जों के अलावा अन्य मामलों पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में गांव थापली के सरपंच की शिकायत पर डीसी ने वाटर टैंक से पाइप लाइन बिछाकर पानी की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
थापली के सुनील कुमार ने समाधान शिविर में समस्या उठाकर कहा कि गांव में पीने की पानी की काफी समस्या बनी हुई है। गांव में वाटर टैंक बना हुआ है, लेकिन पाइप लाइन नहीं डाली गई है। लंबे समय से गांव में पानी की किल्लत बनी हुई है। इस बारे में कई बार अधिकारियों से मांग की गई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने वाटर टैंक से पाइप लाइन बिछाकर पीने के पानी की व्यवस्था करने की मांग उठाई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि गांव में बिजली की तारें काफी नीची हैं, उनको ऊपर करवाया जाना है। नीची तारों के टूटने का भय बना रहता है। इसके अलावा पुल के पास दो राइडर दोबारा शुरू करवाने की गुहार लगाई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की धर्मशाला पर किए कब्जे को छुड़वाने की मांग
उपायुक्त को गांव नाडा साहिब के ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि गांव में बनी धर्मशाला पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस मामले में नगर निगम और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने धर्मशाला पर किए कब्जे को कटवाने की गुहार लगाई। गांव सोलहां निवासी फतेह सिंह ने बताया कि उनके गांव में डैम बना हुआ है। डैम में पानी भी है, लेकिन पाइप लाइन न होने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पूरी खेती बरसाती पानी पर ही निर्भर है। उपायुक्त ने खेतों तक पूरा पानी पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीपी में गलती की वजह से एक साल हुआ खराब
डाॅ. यश गर्ग को महिला भूपेंद्र कौर ने बताया कि परिवार पहचान पत्र के कारण उसके बच्चों का दाखिला नहीं हो पा रहा है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई का एक साल बीच में खराब हो गया। उन्होंने परिवार पहचान पत्र में हुई गलती को ठीक करने की गुहार लगाई। ग्रामीण कृष्ण लाल ने शिकायत में बताया कि फोरेस्ट विभाग ने उनके गांव में डंगा लगाने का काम शुरू किया था। विभाग ने इस काम को पिछले वर्ष ही बीच में छोड़ दिया। इस बार भी बारिश का सीजन शुरू होने को है, लेकिन डंगा पूरा करने का काम दोबारा से शुरू नहीं किया गया है।
पंचायती जमीन पर कब्जा करने वालों पर हो कार्रवाई
उपायुक्त को खड़कुआ निवासी गुरमीत सिंह ने शिकायत में बताया कि गांव की पंचायती जमीन पर कुछ लोगों ने पक्के मकान बनाकर कब्जा किया हुआ है। अन्य लोग मौजूदा समय में कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने पंचायती जमीन पर कब्जा करने वालों से कब्जा हटवाकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उपायुक्त ने मामले की जांच जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी को सौंपी। ठेकेदार जितेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि उसने पब्लिक हेल्थ के आदेश पर पीने के पानी के टैंकरों की सप्लाई की थी। विभाग ने एक बार पैसे देने के बाद दोबारा से पेमेंट नहीं दी है। उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग को इस मामले की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।



उपायुक्त ने पेड़ काटने के दिए निर्देश
उपायुक्त को महिला नीलम देवी ने बताया कि उसके बेटे को सेक्टर-11 में ड्रॉ से एक जमीन अलॉट हुई थी। अब बेटे की मृत्यु हो चुकी है। उस जगह को अब उसके नाम किया जाए ताकि वहां पर वह अपना कोई व्यवसाय शुरू करके परिवार का पालन-पोषण कर सके। इस मामले की जांच नगर निगम कमिश्नर को सौंपी गई। इसके अलावा सेक्टर-10 के लोगों ने शिकायत में बताया कि उनके रोड पर पेड़ है, जिसकी वजह से बिजली की तारों में शाॅर्ट-सर्किट होता रहता है। जब भी नगर निगम की टीम उस पेड़ को काटने आती है, तो एक मकान मालिक टीम को वहां से भगा देता है। बारिश के मौसम में बिजली के तारों से हादसा होने का भय बना हुआ है। उपायुक्त ने नगर निगम को पेड़ काटकर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, जिला परिषद सीईओ गगनदीप सिंह, एसडीएम गौरव चौहान, नगराधीश मन्नत राणा, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी राजन सिंगला, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी समेत अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed