{"_id":"63447b43cbe1300d3c605f4b","slug":"in-september-25-897-passengers-kept-traveling-without-tickets-panchkula-news-pkl4650605170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने सितंबर में बिना टिकट यात्रा करते धरे 25,897 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने सितंबर में बिना टिकट यात्रा करते धरे 25,897 यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़/फिरोजपुर। सख्ती के बावजूद रेल में बिना टिकट सफर करने वालों की कमी नहीं है। इस बात का अंदाजा फिरोजपुर रेलवे मंडल द्वारा एक माह में ऐसे मामलों पर की गई कार्रवाई के आंकड़ों से पता चलता है। दिलचस्प है कि भारतीय रेलवे के अकेले फिरोजपुर मंडल ने बीते सितंबर में 25,000 हजार से ज्यादा यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा है।
बहरहाल, बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे ने शिकंजा कसा है। फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल ने ट्रेनों में अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों की इस प्रवृति पर रोक लगाने के मकसद से ट्रेनों में टिकट चेकिंग का अभियान छेड़ रखा है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों ने सितंबर के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 25,897 यात्रियों को बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा है। उनसे जुर्माने के तौर पर करीब 2.09 करोड़ का राजस्व वसूल किया गया है।
जानकारी के अनुसार रेलवे के प्रधान कार्यालय द्वारा सितंबर में फिरोजपुर मंडल को टिकट चेकिंग द्वारा राजस्व अर्जित करने का डेढ़ करोड़ रुपये का टारगेट दिया गया था, लेकिन मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने निर्धारित टारगेट से 39 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित किया है।
विज्ञापन
फिरोजपुर मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से जुर्माना वसूल करना है, ताकि वे भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी टिकट चेकिंग स्टाफ की सराहना की।
स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर नपे 605 यात्री, एक लाख वसूले
रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा बनाए रखने और आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने के लिए भी रेलवे मंडल नियमित जांच कर रहा है। इस कड़ी में सितंबर में 605 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण एंटी लिटरिंग एक्ट में उनसे लगभग एक लाख रुपये वसूल किए गए हैं।