फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In Chandigarh punjab's front line workers to get first dose of Corona vaccine

चंडीगढ़ में पंजाब के फ्रंट लाइन वर्करों को मिलेगी कोरोना टीके की पहली खुराक

Fri, 12 Feb 2021 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
In Chandigarh punjab's front line workers to get first dose of Corona vaccine
चंडीगढ़। कोरोना वैक्सीनेशन की अंतिम तिथि 19 फरवरी तय किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण में तेजी लाने में जुट गया है। इसी मुहिम के तहत स्वास्थ्य विभाग अब चंडीगढ़ स्थित सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले पंजाब के फ्रंट लाइन वर्करों की सूची तैयार करने में जुट गया है। जल्द ही सूची बनने के बाद चिह्नित फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा फैसला लिया गया है कि स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को टीके की पहली खुराक इस महीने की 19 तारीख तक ही मुहैया करवाई जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अब सूबे के अधिकांश हेल्थ वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों की सूची तैयार करने में जुट गया है। पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन भी इस बात पर जोर दे चुकी हैं कि पंजाब के फ्रंट लाइन वर्कर, जिनके दफ्तर चंडीगढ़ में स्थित हैं, की जल्द सूची तैयार की जाए, जिससे राज्य सरकार की तरफ से उनका भी टीकाकरण किया जा सके। राज्य में अब तक 97705 हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 74277 हेल्थ केयर वर्कर और 23428 फ्रंट लाइन वर्कर टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed