फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Illness: Three new cases of corona were reported

बीमारी : कोरोना के तीन नए मामले सामने आए

Sun, 14 Nov 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Illness: Three new cases of corona were reported
पंचकूला। जिले में शनिवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-11 से दो और बाहर से एक केस आया है। तीनों मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला में सक्रिय मामले 11 हैं। पंचकूला में अब तक कुल 40487 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30785 केस हैं। पंचकूला में अब तक कोरोना से 379 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं पंचकूला में 514 सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 463141 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। इससे कोरोना से बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। पंचकूला के लोगों से सीएमओ ने अपील कर कहा है कि अगर खांसी, जुकाम हो तो वह तुरंत अस्पताल में अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed