फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Illegal slums should not be allowed to flourish on government land in the city'

‘शहर में सरकारी जमीन पर न पनपने दी जाएं अवैध झुग्गियां’

Sat, 30 Apr 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
'Illegal slums should not be allowed to flourish on government land in the city'
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को शहर में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बन रही झुग्गियों के मामले में कड़ा संज्ञान लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में सरकारी जमीन पर बनी सभी अवैध झुग्गियों को जल्द से जल्द हटाया जाए और साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि भविष्य में कोई भी नई झुग्गी विकसित न हो।
विज्ञापन

यह निर्देश विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-एक स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ लोगों की ओर से अवैध झुग्गियां बनाकर किराये पर दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस विभाग को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना न हो। उन्होंने कहा कि अगर नई झुग्गियां बनने का कोई भी मामला सामने आता है तो दो-तीन दिन का नोटिस देकर उन्हें वहां से तुरंत हटाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पंचकूला में किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई मामलों में अतिक्रमण हटाते समय नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीमों को विरोध का सामना करना पड़ता है। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों की ओर से किए जाने वाले विरोध से निपटने के लिए नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीमों के साथ पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया जाए जिससे मौके पर होने वाले विरोध को रोका जा सके और अतिक्रमण हटाने का काम ठीक तरीके से किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि एक स्थान से अतिक्रमण हटाने के बाद वहां दोबारा अतिक्रमण न हो। अगर ऐसा होता है तो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता और चौकी इंचार्ज जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई के मिरेकल गार्डन की तर्ज पर 18 एकड़ में बनेगा मल्टीफीचर पार्क
इस मौके पर विस अध्यक्ष ने सेक्टर-24 में बन रहे मल्टीफीचर पार्क की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पार्क ऐसा बनाएं जहां पर दूर-दूर से लोग इसे देखने पहुंचें। उन्होंने कहा कि अपने दुबई के दौरे के दौरान उन्हें वहां पर मिरेकल गार्डन देखने का मौका मिला था। वहां पर लैंडस्केपिंग करके फूल लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दुबई के मिरेकल गार्डन को तैयार करने में बहुत कम लागत आई है और वहां पर लोग दूर-दूर से इस गार्डन की सुंदरता को निहारने पहुंचते हैं। वे चाहते हैं कि दुबई के मिरेकल गार्डन की तर्ज पर पंचकूला में भी एक पार्क विकसित किया जाए। 18 एकड़ में बनने वाले इस मल्टीफीचर पार्क में एक ओपन एयर थिएटर, ओपन एयर रेस्टोरेंट, म्यूजिकल फाउंटेन और फुटओवर ब्रिज बनाने का प्रावधान भी किया गया है।
एक माह में बस क्यू शेल्टरों पर लगेगी डिजिटल समय सारिणी
इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने नगर निगम को पंचकूला के बस क्यू शेल्टरों पर बसों की डिजिटल समय सारिणी लगाने के लिए प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचकूला में इंटरनल 26 बस क्यू शेल्टरों पर डिजिटल समय सारिणी एक महीने में लगा दी जाएंगी। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग की ओर से नई सड़क का एस्टीमेट बनाते समय सड़क पर बनने वाले छोटे पुल और पुलिया का एस्टीमेट भी साथ ही बनाया जाए, ताकि सड़क के साथ ही इनका भी निर्माण किया जा सके।

इस बैठक में उपायुक्त महावीर कौशिक, नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक जगदीश शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता एनके पायल और अमित राठी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed