{"_id":"60e60b668ebc3e965e65706b","slug":"if-the-medicine-does-not-reach-the-districts-soon-then-vaccination-may-stop-in-haryana-panchkula-news-pkl4193136166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलों में जल्द दवा नहीं पहुंची तो बंद हो सकता है टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलों में जल्द दवा नहीं पहुंची तो बंद हो सकता है टीकाकरण
विज्ञापन
रोहतक/करनाल/हिसार। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय के पास कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने का असर जिलों में दिखना शुरू हो गया है। कई जिलों में दवा स्टाक खत्म हो गया है, जबकि अन्य जिलों में नाममात्र का ही स्टॉक बचा है। हाल यह है कि बुधवार को सोनीपत के 25 से ज्यादा सेंटर पूरी तरह से बंद रहे, वहीं अंबाला में टीकाकरण को लेकर लोग तीन दिन से परेशान हो रहे हैं। अगर वीरवार तक जिलों को दवा नहीं मिली तो आने वाले दिनों में टीकाकरण बंद हो सकता है।
रोहतक में बुधवार को 1036 लोगों को वैक्सीन दी गई। यहां 1100 डोज ही शेष हैं। रेवाड़ी में 510, जींद और सोनीपत में दो-दो हजार ही दवा बची है। नारनौल जिले में बुधवार को 9 सेंटरों पर 1280 डोज लगाई गई है। अभी 1400 डोज शेष है। झज्जर जिले में पांच हजार वैक्सीन बची हैं। सोनीपत जिले में कोविशील्ड खत्म होने से लोग भटकते रहे। जिला अस्पताल, सेक्टर-14 व 15 समेत 25 से ज्यादा सेंटर पूरी तरह से बंद रहे। वहीं सीएचसी खरखौदा व गन्नौर में दो दिन से लोगों को वैक्सीन नहीं लग रही।
करनाल में कोरोना वैक्सीन की भारी कमी
करनाल जिले में कोरोना वैक्सीन की भारी कमी है। यही कारण है कि बुधवार को सिर्फ एक जगह इंद्री (करनाल) सीएचसी पर ही 228 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बुधवार को ही कोवैक्सीन की 1500 डोज मिली है इसलिए वीरवार को दूसरे डोज के लिए 6 जगहों पर सेंटर बनाए जाएंगे। उधर, अंबाला में बुधवार को कोविशील्ड की एक भी डोज उपलब्ध नहीं थी। इस कारण जिले भर में मात्र 610 लोगों को टीका लगाया गया। कई सेंटरों से लोग बैरंग लौटे। तीन दिन से ऐसा ही हाल है। कुरुक्षेत्र में बुधवार को 784 लोगों को टीका लगाया गया। इसी प्रकार, पानीपत में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर सिर्फ दोपहर दो बजे तक 450 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। कैथल में अब सिर्फ 2780 वैक्सीन स्टॉक में रह गए हैं।
विज्ञापन
हिसार में कोविशिल्ड का स्टाक खत्म
हिसार में बुधवार को 490 लोगों को कोवाक्सिन लगाई गई जबकि कोविशील्ड का स्टॉक खत्म रहा। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के पास कोवाक्सिन का 8000 डोज का स्टॉक मौजूद है। लेकिन इसे दूसरी डोज के लिए आरक्षित किया गया है। सिरसा में बुधवार को छह केंद्रों पर 385, फतेहाबाद में 503 लोगों को टीका लगाया गया, जबकि 200 डोज से भी कम वैक्सीन बची है। भिवानी में 14 केंद्रों पर बुधवार को 512 लोगों का टीकाकरण किया गया जबकि 3350 डोज वैक्सीन उपलब्ध है। चरखी दादरी में केवल 244 लोगों को डोज लगाई गई। यहां भी स्टॉक नहीं बचा।
टीकाकरण के आंकड़े
जिला आज पहली दूसरी डोज कुल
गुरुग्राम 4679 4651 1514887
फरीदाबाद 3209 1720 942537
सोनीपत 828 800 539730
हिसार 177 349 411645
अंबाला 1061 1805 665319
करनाल 138 175 524200
पानीपत 129 331 331322
रोहतक 614 400 343280
रेवाड़ी 870 830 354938
पंचकूला 151 574 333403
कुरुक्षेत्र 409 479 314220
यमुनानगर 668 139 399625
सिरसा 625 162 394321
महेंद्रगढ़ 154 244 332846
भिवानी 134 434 346491
झज्जर 348 433 339042
पलवल 1452 624 315012
फतेहाबाद 634 479 270964
कैथल 2215 818 281666
जींद 1029 552 280172
नूंह 1156 275 116699
चरखीदादरी 185 316 263768
कुल 20865 16590 9616087