{"_id":"61897758a6d8ba72fd399584","slug":"if-the-farmer-says-then-i-will-resign-again-from-the-post-of-mla-panchkula-news-pkl432388373","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : शपथ लेते ही अभय ने भरी हुंकार, कहा- किसान कहेंगे तो दोबारा दे दूंगा विधायक पद से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : शपथ लेते ही अभय ने भरी हुंकार, कहा- किसान कहेंगे तो दोबारा दे दूंगा विधायक पद से इस्तीफा
विज्ञापन
चंडीगढ़। इनेलो के नव निर्वाचित विधायक अभय चौटाला ने सोमवार को विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि किसान कहेंगे, तो दोबारा विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। किसानों के लिए वह कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। उनका विजयी रथ भाई, भतीजे और भाभी भी नहीं रोक पाए।
अभय को दोपहर बाद स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने अपने कार्यालय में शपथ ग्रहण करवाई। इनेलो विधायक सेक्टर-9 स्थित अपनी कोठी से ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी व पूर्व विधायक नरेश शर्मा उनके साथ ट्रैक्टर पर सवार रहे। इनेलो के नवनिर्वाचित विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसान-कमेरे की आवाज को बुलंद करना, किसानों की फसल व नस्ल की रक्षा ही उनका सबसे बड़ा धर्म-कर्म है। चौधरी देवीलाल के पदचिन्हों पर चलते हुए किसान हित में काम करेंगे। ऐलनाबाद वालों के वोट की ही ताकत है जो आज किसानों का ट्रैक्टर विधानसभा में पहुंचा। उन सभी किसान साथियों का धन्यवाद, जिन्होंने विधानसभा भेजने का काम किया। वह जल्द टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के बीच जाएंगे। अगर किसान कहेंगे कि इस्तीफा दे दो, तो फिर इस्तीफा दे दूंगा। शेर को घायल जरूर किया जा सकता है, लेकिन राज करने से नहीं रोक सकते। पिछली बार जजपा नेताओं ने कहा था कि ऐलनाबाद में प्रचार नहीं किया, इसलिए वह जीत गए। इस बार भाई अजय चौटाला, दोनों भतीजे और भाभी ने भी रात दो-दो बजे तक प्रचार किया, लेकिन वह फिर जीतकर आ गए। दुष्यंत की बातों का जवाब देना वह उचित नहीं समझते।
आयोग ने निष्पक्षता के साथ काम नहीं किया
चौटाला ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में गठबंधन सरकार ने सारी सीमाएं लांघ दी। चुनाव आयोग ने निष्पक्षता के साथ काम नहीं किया। आचार संहिता के उल्लघंन की लगभग 15 शिकायतें सबूतों के साथ दीं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें पिछली बार से आठ-नौ हजार वोट ज्यादा मिले हैं। भाजपा अकेले चुनाव नहीं लड़ रही थी, उनके साथ जजपा, हलोपा और कांग्रेस भी थे। उन्होंने कहा, पिछले तीन दिन से साजिश के तहत हरियाणा का माहौल खराब किया जा रहा है। हाथ काटने, आंख निकालने और जात-पात की बातें हो रही हैं। राज्यपाल को प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।