फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If schedule for sending vaccine to Haryana can be made, why not for Punjab: Sidhu

हरियाणा को वैक्सीन भेजने का शेड्यूल बन सकता है तो पंजाब के लिए क्यों नहीं: सिद्धू

Thu, 22 Apr 2021 01:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
If schedule for sending vaccine to Haryana can be made, why not for Punjab: Sidhu
चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बुधवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा जैसे राज्य के लिए वैक्सीन भेजने का शेड्यूल बन सकता है तो पंजाब जहां करोना की सबसे ज्यादा मार पड़ी है, उसके लिए अलग से शेड्यूल क्यों नहीं बनाया जा सकता। केंद्र को इस बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन

सिद्धू ने आरोप लगाया कि पंजाब को जितनी वैक्सीन की जरूरत है, उतनी नहीं दी जा रही। पंजाब के पास बुधवार तक ही वैक्सीन का स्टाक था और उम्मीद थी कि बुधवार को केंद्र सरकार से 2 लाख वैक्सीन डोज आ जाएंगे लेकिन रात तक वैक्सीन नहीं पहुंची है। या नहीं। राज्य में करीब 3000 वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके।
विज्ञापन

आज चार लाख वैक्सीन की डोज पहुंचेगी :मुख्य सचिव
इस बीच कोविड की स्थिति के बारे में जायजा मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव विनी महाजन ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आने की अपील की और दावा किया कि वीरवार को कोवीशील्ड वैक्सीन की 4 लाख से अधिक खुराक पंजाब पहुंच जाएंगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में प्रतिदिन 2 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने सेहत विभाग को लक्ष्य दिया है, लेकिन वैक्सीन की उपलब्धता ने इस लक्ष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को प्रदेश में हेल्थ वर्करों और फ्रंटलाइन योद्धाओं को पहले और दूसरे डोज के रूप में कुल 62208 टीके ही लगाए गए, जबकि टीकाकरण का कुल आंकड़ा 70 हजार की संख्या को पार नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed