फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If it could not be trapped in sacrilege, then Congress resorted to revenge: SAD

बेअदबी में नहीं फंसा सकी तो बदलाखोरी पर उतरी कांग्रेस : शिअद

Wed, 22 Dec 2021 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
If it could not be trapped in sacrilege, then Congress resorted to revenge: SAD
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार श्री दरबार साहिब में बेअदबी के मामले पर कार्रवाई करने में नाकाम रहने और इसमें अकाली लीडरशीप को फंसाने में नाकाम रहने के बाद पूर्व मंत्री बिक्रमसिंह मजीठिया के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर बदलाखोरी की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि ‘पंजाब शांति और सांप्रदायिक सोहार्र्द चाहता है।’ यह सुनिश्चित करने और बेअदबी के भयानक मामलों के पीछे साजिशकर्ता को बेनकाब करने के बजाय, कांग्रेस सरकार ने कानून और न्याय के सिद्धांत को खूंटी पर टांग दिया है। मजीठिया के खिलाफ एक मनगढ़ंत मामला दर्ज करने का विकल्प चुना है। उन्होंने कहा कि शिअद कांग्रेस सरकार के इस प्रयास की निंदा करती है और राजनीतिक व कानूनी दोनों स्तरों पर इसमें शामिल सभी लोगों को बेनकाब करेगी।
विज्ञापन

महेशइंदर ग्रेवाल ने कहा कि मामले में एफआईआर ने कांग्रेस को बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि एफआईआर एक ऐसी घटना से संबंधित थी, जब कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में थी। इसके अलावा एफआईआर में हरप्रीत सिद्धू की अध्यक्षता वाली एसटीएफ को फिर से प्रस्तुत कर दिया गया। कांग्रेस सरकार को यह बताना चाहिए कि उसने मजीठिया के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पड़ी एक रिपोर्ट को कैसे पुन: पेश किया है। ग्रेवाल ने राज्य सरकार से एसीएस और राज्य डीजीपी की दो सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट की विषय वस्तु का खुलासा करने के लिए कहा, जिसे रद्द कर दिया गया था और उच्च न्यायालय में एक सीलबंद लिफाफे में पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. चंदूमाजरा ने कांग्रेस पार्टी को चेतावनी दी कि इस तरह की बदलाखोरी की राजनीति से कभी कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के दबाव में मजीठिया को झूठे मामले में फंसाने का दबाव था, लेकिन इस अवैध कार्य के लिए उन्हें भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ‘गुरु ग्रंथ’ और गुरु पंथ’ को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed