{"_id":"664549bfa23b803afb09d867","slug":"if-geeta-reaches-every-home-india-will-become-world-leader-pandit-dhirendra-shastri-panchkula-news-c-87-1-pan1006-112025-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर पहुंचेगी गीता तो विश्व गुरु बनेगा भारत : पंडित धीरेंद्र शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर पहुंचेगी गीता तो विश्व गुरु बनेगा भारत : पंडित धीरेंद्र शास्त्री
Thu, 16 May 2024 05:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 16 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के जन्म उत्सव पर हुआ भव्य कार्यक्रम
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी व ज्ञानचंद गुप्ता भी कार्यक्रम में पहुंचे
चित्र विचित्र, कन्हैया मित्तल, बी प्राक समेत कई कलाकारों ने भजन पेश कर भक्तों को किया मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला।
हर घर में जब गीता पहुंचेगी तो वह दिन दूर नहीं, जब भारत विश्व गुरु बनेगा। ये बात बागेश्वर धाम से पधारे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कही। मौका था सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव, श्रीराधा जागरण का।
यह कार्यक्रम को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के जन्म उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में पूरे शहर से करीब पांच हजार लोग पहुंचे। आलम यह था कि पूरे पंडाल में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। कार्यक्रम में मुख्य मंच समेत दो सहायक मंचों का निर्माण किया गया। साथ ही पंडाल को दो हिस्सों में विभाजित किया था। पहले हिस्से में एंट्री के लिए वीआईपी पास की व्यवस्था की गई, जबकि दूसरे भाग में लोगों की व्यवस्था थी। मुख्य स्टेज पर संतों के दर्शन के लिए भक्तों को करीब 700 मीटर लंबी लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ा। पूरे परेड ग्राउंड को आकर्षक लाइटों समेत फूलों से सजाया गया।
भव्य कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद पूरे भारत से पधारे संतों ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद का अभिषेक कर चांदी का मुकुट पहनाया। इसके बाद सभी संतों ने एक-एक कर स्वामी ज्ञानानंद को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान मंच पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री, स्वामी गुरुशरणनंद, शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद, महामंडलेश्वर कुमार स्वामी, स्वामी परमात्मानंद, पुंडरीक स्वामी, स्वामी संपूर्णनानंद समेत देश के जाने माने संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके बाद भजन गायक बाबा चित्र-विचित्र, कन्हैया मित्तल और बी प्राक ने राधा रानी के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को दोनों हाथ उठाकर नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी मौजूद रहे। मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, परिवहन मंत्री असीम गोयल, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमजी गोयल, भाजपा अंबाला से लोकसभा उम्मीदवार बंतो कटारिया और पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल मौजूद रहे।