फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If dogs are not registered then challan will be done

कुत्तों का पंजीकरण नहीं कराया तो होगा चालान

Sat, 05 Feb 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
If dogs are not registered then challan will be done
पंचकूला। नगर निगम क्षेत्र मेें अब पालतू कुत्तों का पंजीकरण नहीं करवाने वालों का चालान किया जाएगा। नगर निगम द्वारा टीमें बनाकर शहर के पार्कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कुत्ते घुमाने वालों से कुत्तों का पंजीकरण चेक किया जाएगा और जिनका पंजीकरण नहीं होगा, उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

एक सर्वे के अनुसार शहर में लोगों द्वारा लगभग 5 हजार से अधिक पालतू कुत्ते हैं, लेकिन नामात्र ही लोगों ने पंजीकरण करवाया है। पिछले एक साल में पंजीकरण राशि के केवल 64 हजार रुपये ही आए हैं। जबकि 25 लाख रुपये से अधिक पंजीकरण राशि वसूली जानी है। पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने शहरवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे प्राथमिकता के आधार पर अपने कुत्तों का पंजीकरण नगर निगम में ऑनलाइन करवाएं। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त और डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर को निर्देश दे दिए हैं कि तुरंत दो टीमें बनाकर एक महीने लगातार मुहिम चलाकर पंजीकरण न करवाने वालों के चालान काटे जाएं।
विज्ञापन

500 रुपये निर्धारित है फीस
गोयल ने बताया कि निगम की हाउस मीटिंग में भी कुत्तों के पंजीकरण करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था। पंजीकरण से संबंधित प्रक्रिया एवं आवेदन निगम की ओर से उपलब्ध हैं। नियमों के तहत 500 रुपये प्रति कुत्ता पंजीकरण फीस निर्धारित की गई है। पंजीकरण न करवाने वालों से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed