फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ideal Industrial Estate to be set up in Ambala

अंबाला में स्थापित होगा आदर्श औद्योगिक एस्टेट

Sat, 02 Jul 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ideal Industrial Estate to be set up in Ambala
चंडीगढ़। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अंबाला में आईडियल इंडस्ट्रियल एस्टेट (आदर्श औद्योगिक एस्टेट) स्थापित की जाएगी। जिसमें लघु एवं कुटीर उद्योगों को संचालित करने वाले उद्यमियों को विभिन्न तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन

विज शुक्रवार को यहां एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंबाला में इस एस्टेट को स्थापित करने से साइंस उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। राज्य की खुशहाली में छोटे, लघु एवं कुटीर उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अंबाला में लघु एवं कुटीर उद्योगों को संचालित करने वाले उद्यमियों के लिए कॉमन फेसिलिटी सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। इससे उद्यमियों को उनके उद्यमों को चलाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने देंगे, एक ही स्थान पर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

एस्टेट में लघु एवं कुटीर उद्योगों में बनने वाले सामान की प्रदर्शनी के लिए एक स्थान चिन्हित किया जाएगा। कॉमन टूल रूम की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बैठक में चर्चा की गई। सरकार की पदमा योजना के अंतर्गत ऋाण इत्यादि सुविधा लघु एवं कुटीर उद्यमियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला में बनेंगी फ्लैटड फैक्ट्रियां
बैठक में अधिकारियों ने गृह मंत्री को अवगत कराया कि लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एस्टेट में फ्लैटड फैक्ट्रियां तैयार की जाएंगी। इन्हें छोटे उद्यमियों को लीज पर दिया जाएगा। इसके अलावा डीलर्स व अन्य हितधारकों के लिए भी एस्टेट में जगह निर्धारित होगी। एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता ने कहा कि एस्टेट को स्थापित करने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed