{"_id":"4e18640363e37e8b3e8d833ff9c32295","slug":"husband-ringing-bell-wife-hang-with-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म नहीं होगा पति का यह इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म नहीं होगा पति का यह इंतजार
अमर उजाला पंचकूला
Updated Fri, 04 Oct 2013 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ पति अपने ऑफिस में शादी की पार्टी की तैयारी कर रहा था, दूसरी पत्नी ने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पास से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।
प्रारंभिक पुलिस को आत्महत्या के कारणों का सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति, मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ के बाद सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवा दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से रोहतक निवासी ललित की शादी करनाल निवासी मीनाक्षी से 25 अगस्त 2013 को हुई थी।
ललित पंचकूला स्थित हैफेड में बतौर नेटवर्क सुपरवाइजर तैनात है, जबकि मीनाक्षी सेक्टर-7 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में क्लर्क थीं।
शादी के बाद से दोनों सेक्टर-14 स्थित हैफेड कॉलोनी के मकान नंबर डी-10 में रह रहे थे। सूत्रों का कहना है कि वीरवार को ललित ने अपने दफ्तर में अपनी शादी की पार्टी रखी थी।
विज्ञापन
इसलिए उसने अपनी पत्नी मीनाक्षी को भी आधे दिन की छुट्टी लेकर पार्टी में आने के लिए कहा था। मीनाक्षी ने भी आधे दिन की छुट्टी ले ली थी। पार्टी की तैयारियाें के सिलसिले में ललित सुबह ही हैफेड कार्यालय पहुंच गया था।
करीब साढ़े नौ बजे से लगभग 11 बजे तक वह अपनी पत्नी मीनाक्षी को फोन करता रहा, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
इसके बाद वह घर आया तो उसने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजा खुलवाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़ दिया।
अंदर देखा कि बेडरूम में डबल बेड पर कुर्सी लगाकर मीनाक्षी खुद की चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटक रही थी। ललित ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना-14 के प्रभारी दिलीप और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।
घटना स्थल पर पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस द्वारा शव को सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतका के मायके और ससुरालवाले करनाल और रोहतक से बाद दोपहर पहुंचे हैं। फिलहाल मायके या ससुरालवालों की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। लेकिन, पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।
दलीप कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-14