फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hundreds of autos plying illegally in the city

Panchkula News: शहर में अवैध रूप से चल रहे सैकड़ों ऑटो

Sat, 17 Jan 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of autos plying illegally in the city
अस्थायी नंबर प्लेट और बिना परमिट के ऑटो और निजी बसों की मनमानी से यात्री बेहाल
विज्ञापन

मनमर्जी का किराया और रूट उल्लंघन से यात्रियों में नाराजगी

चरन सिंह टिब्बी
पंचकूला। शहर में अस्थाई नंबर प्लेट वाले ऑटो रिक्शा और निजी बसों की मनमानी से लोग परेशान हैं। शहर में करीब 5,000 ऑटो चल रहे हैं, जिनमें सैकड़ों ऑटो अवैध रूप से चल रहे हैं। ये न तो पंजीकृत हैं और न ही उनके पास परमिट है। इसके बावजूद ये दिन-रात यात्रियों को ढो रहे हैं।

स्थिति यह है कि निजी बस संचालक भी खुलेआम परमिट नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शहर में लगभग 10 फीसदी निजी बसें संचालित हैं। कई बसों का परमिट पंचकूला-कालाअंब तक का है लेकिन वे नारायणगढ़ बस स्टैंड पर ही यात्रियों को उतार देती हैं। इसी तरह, पंचकूला–शाहा परमिट वाली बसें शहजादपुर में ही यात्रियों को उतार देती हैं, जिससे उन्हें बीच रास्ते में उतरकर दूसरा साधन तलाशना पड़ता है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि जब परिवहन विभाग से शहर में चल रहे ऑटो की संख्या की जानकारी मांगी तो अधिकारियों ने कहा कि उनके पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। समाजसेवी भारत भूषण बंसल अमरावती ने कहा कि विभाग की अनदेखी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग की प्रतिक्रिया
जिले में यदि निजी बसों और ऑटो रिक्शा के संबंध में नियमों की अवहेलना की कोई भी शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना परमिट या रजिस्ट्रेशन के चलने वाले ऑटो और तय रूट से हटकर चलने वाली बसों पर कार्रवाई की जाएगी ताकि समय रहते यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके। --हैरतजीत कौर, बराड़ा आरटीओ पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed