फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Human Rights Commission strict on roads and sewerage system in the city, report sought from Municipal Corporation

Panchkula News: शहर में सड़कों और सीवरेज व्यवस्था पर मानवाधिकार आयोग सख्त, नगर निगम से रिपोर्ट तलब

Wed, 11 Mar 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission strict on roads and sewerage system in the city, report sought from Municipal Corporation
पंचकूला। पंचकूला जिले में इंटर सेक्टर सड़कों, औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों और सीवरेज व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने दो समान शिकायतों को जोड़कर सुनवाई करने का निर्णय लिया और अगली सुनवाई 19 मार्च को निर्धारित की। संबंधित विभागों को आवश्यक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि कई सड़कें गड्ढों और टूटी हालात में हैं, जिससे आम जनता परेशान है। आयोग को जानकारी दी गई कि अमरटैक्स चौक, सेक्टर-15 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-दो की बरसाती नाली की मरम्मत की गई है और सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है। विभाग ने कहा कि जनवरी की ठंड के कारण सड़क की अंतिम परत नहीं डाली जा सकी, जिसे अब एक सप्ताह में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के उन्नयन के लिए 22.21 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। प्राधिकरण ने कुछ सड़कों के गड्ढों की मरम्मत के लिए नगर निगम से भी अनुरोध किया है। आयोग ने नगर निगम से वरिष्ठ अधिकारी के साथ रिपोर्ट पेश करने को कहा और चेतावनी दी कि आदेशों की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed