फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HSVP: Seven more arrested in Rs 72 crore scam

एचएसवीपी : 72 करोड़ के घोटाले में सात और काबू

Wed, 16 Jul 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
HSVP: Seven more arrested in Rs 72 crore scam
पंचकूला। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पंचकूला की टीम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में 72 करोड़ रुपये के घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

यह सभी विभाग से नहीं जुड़े हैं और बाहर के हैं, जबकि इनके बैंक खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इनको मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया और यहां से पांच को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दो को पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस घोटाले में अब तक करीब 12 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नवीन निवासी गांव शेखपुरा सोनीपत, रामकेश, सुरेन्द्र कुमार, हरीश कुमार और नरेश तीनों दिल्ली के सोनिया विहार सभापुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हरकेश शर्मा निवासी ककरोई सोनीपत और भारत कुमार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इन सभी आरोपियों से जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर एसीबी ने सोमवार को गिरफ्तार किया था और मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया।
जांच में यह भी सामने आया है कि इन आरोपियों के खातों में पंजाब नेशनल बैंक मनीमाजरा के फर्जी खाते से करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए थे। नवीन के खाते में 38.62 लाख, रामकेश और सुरेन्द्र के खातों में 42.40 लाख-42.40 लाख, हरकेश शर्मा के खाते में सबसे अधिक 1.52 करोड़, भारत, हरीश और नरेश के खातों में 41.43 लाख रुपये ट्रांसफर हुए।

इससे पहले इस मामले में विजय कुमार, मनोज कुमार सिंगला, सुनील गर्ग, यश बिंदल (सभी निजी व्यक्ति) और एचएसवीपी के तत्कालीन वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुनील बंसल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed