फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HSVP removed possession and vacated two and a half acres

एचएसवीपी ने कब्जा हटाकर ढाई एकड़ जमीन खाली करवाई

Thu, 18 Mar 2021 01:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
HSVP removed possession and vacated two and a half acres
अवैध झुग्गियों पर कार्रवाई करते एचएसपीपी के अधिकारी। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बुधवार को सेक्टर-32 स्थित चौकी पिंड के पास कब्जा हटाकर ढाई एकड़ सरकारी जमीन को खाली करवाया। विभागीय कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर मौजूद पुलिस फोर्स को देख वह अपने कदम आगे नहीं बढ़ा पाए। अधिकारियों ने कब्जाधारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी ने दोबारा कब्जा करने की कोशिश की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ राजेश खुराना ने बताया कि करोड़ों की सरकारी जमीन पर लोग कई वर्षों से झुग्गी-झोपड़ी बनाकर काबिज थे, जिसकी शिकायत स्थानीय लोग लगातार कर रहे थे। संपदा अधिकारी ममता शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी 80 से 85 झुग्गी झोपड़ियों को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि शहर में जहां भी सरकारी जमीन पर कब्जा है उसे आने वाले दिनों में खाली करवाया जाएगा। इसके अलावा मार्केट में अवैध रूप से काबिज रेहड़ी-फड़ी वालों को भी हटाया जा रहा है। इस मौके पर जेई दर्शन सिंह, जेई नवीन, सुपरवाइजर मान सिंह, राकेश सैनी समेत पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed