फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HRCT Chest, Other Lab Test Rates Limited

एचआरसीटी चेस्ट, अन्य लैब टेस्ट की दरें सीमित

Wed, 26 May 2021 01:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
HRCT Chest, Other Lab Test Rates Limited
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोविड-19 रोगियों को एचआरसीटी चेस्ट और अन्य लैब टेस्ट में बड़ी राहत देते हुए मंगलवार को लैब टेस्ट की दरों को सीमित कर दिया है।
विज्ञापन

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार एचआरसीटी चेस्ट के लिए 2100 रुपये, आईएल-6 के लिए 1,000 डी-डिमर के लिए 400 रुपये, एलडीएच के लिए 250 रुपये, सीआरपी के लिए 350 रुपये, प्रोकैल्सिटोनिन के लिए 1,500 रुपये और फेरिटिन के लिए 300 रुपये तय किए गए हैं। इन दरों में टेस्ट पर होने वाले सभी खर्च जैसे पीपीई, पैकिंग, दस्तावेज, रिपोर्टिंग और जीएसटी, अन्य कर (यदि कोई हो) शामिल हैं। हालांकि, होम कलेक्शन के मामले में परिवहन, पीपीई किट और मैनपॉवर आदि के खर्च पर उपरोक्त टेस्ट दर के अलावा एक या एक से अधिक सैंपल लेने के बावजूद 200 रुपये प्रति घर वसूल करने की अनुमति होगी। तय की गई दरें पीपीपी मोड के तहत स्वास्थ्य विभाग को सेवाएं प्रदान करने वाले सीटी स्कैन केंद्रों पर लागू नहीं होंगी। इन केंद्रों पर मौजूदा दरें ही लागू रहेंगी।
विज्ञापन

इन आदेशों का पालन न करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत जुर्माना लगाया जा सकता है। विभिन्न निजी अस्पतालों, डायग्नोस्टिक सेंटर और लैब द्वारा असमान और अत्यधिक दरों की वसूली करने की शिकायतों के बाद टेस्ट दरों को सीमित करने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने महामारी रोग अधिनियम, 1897 के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन टेस्ट के लिए अधिकतम शुल्क को सीमित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed