फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Housing board in Jaam

हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर रास्ता बंद, फिर फंसा ट्रैफिक

Fri, 26 Jul 2019 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Housing board in Jaam
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज के कांट्रैक्चुअल चालक व परिचालकों ने वीरवार को नौकरी बहाली को लेकर सड़क पर रोष प्रदर्शन किया। इस कारण पुलिस-प्रशासन को दोबारा हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से पंचकूला को प्रवेश करने वाली सड़क को बंद करना पड़ा। ऐसा होने से फिर से हजारों वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी हो गई।
विज्ञापन

ऐसे में वाहन चालकों को पंचकूला से चंडीगढ़ आवाजाही के लिए फिर से मनसा देवी सिंह द्वार और मौलीजागरां चौक को जाती सड़क से आवाजाही करना पड़ी। लेकिन वाहन चालकों के लिए शाम के करीब पांच बजे उस समय अधिक मुसीबत खड़ी हो गई, जब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट की लाइट्स बंद कर दी और ट्रैफिक को मैन्युअली रेगुलेट करने लगे। यूटी के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से निकलने का अधिक समय चंडीगढ़ से पंचकूला व अन्य जगहों को जाने वाले ट्रैफिक को दिया। अन्य तीन दिशाओं की तरफ खड़े वाहन चालक ट्रैफिक के पुलिसकर्मियों को हॉर्न बजाकर उन्हें लाइट प्वाइंट से निकलवाने की मांग करते रहे। लेकिन ट्रैफिक के पुलिसकर्मियों द्वारा मांग को अनसुना किए जाने से वाहन चालकों का सब्र जवाब दे दिया।
विज्ञापन

मनीमाजरा की तरफ से चंडीगढ़, मौलीजागरां और कालका को जाने वाले वाहन चालक ट्रैफिक के पुलिसकर्मियों के सिग्नल दिए बगैर आगे बढ़ने को मजबूर हो गए। उसी दौरान पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ बढ़ने वाला ट्रैफिक भी चल पड़ा। तब जाकर ट्रैफिक की महिला पुलिसकर्मी समेत अन्य पुलिसकर्मी एक दिशा के ट्रैफिक को रोकने लगे। चंडीगढ़ पुलिस के ट्रैफिक विंग के पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रैफिक को सही तरीके से रेगुलेट नहीं करने के संबंध में यूटी के पीआरओ, डीएसपी चरणजीत सिंह को फोन किया गया। लेकिन उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया। हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के अलावा मनसा देवी सिंह द्वार और अन्य रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed