फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Houses shaken due to the collapse of mountains in Morni, people forced to live in the shadow of death

मोरनी में पहाड़ धंसने से हिले मकान, लोग मौत के साए में रहने को मजबूर

Tue, 05 Oct 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Houses shaken due to the collapse of mountains in Morni, people forced to live in the shadow of death
मकान में आई दरार। - फोटो : PKL OFFICE
मोरनी। पंचकूला-मोरनी मार्ग पर स्थित दपाना गांव में बरसात के कारण पहाड़ धंसने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। इस कारण कई ग्रामीणों के घरों की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। वहीं, कुछ पुराने घर दरारों के कारण जमीदोज तक हो गए हैं। इसी के चलते डर के साए में जी रहे ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया है।
विज्ञापन

बेबस ग्रामीण अपने परिवारों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि सरकार को गांव का अस्तित्व बचाने के लिए प्रयास करने चाहिए ताकि ग्रामीणों का पलायन रुक सके और ग्रामीण डर के साए से बाहर निकल कर जीवन यापन कर सकें। इलाके के लोगों ने बड़ी मुश्किल से मेहनत कर अपने लिए घर बनाए हैं, लेकिन वह अब प्रकृति के आगे बेबस हो गए हैं। अब तो उन्हें हर वक्त हादसे का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

रोशन लाल, राजेश, सीता देवी आदि ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले लगातार सड़क के साथ गांव की जमीन भी धंस रही थी। स्थानीय लोगों और सैलानियों की सुविधा को देखते हुए गांव के सामने से निकलने वाली मुख्य सड़क को बंद कर दूसरी ओर सड़क का निर्माण कर दिया। यहां से निकलने वाले सैलानियों को सुविधा तो मिली, लेकिन गांव के लोगों में डर पहाड़ के धंसने का डर आज भी बना हुआ है। इसे रोकने के लिए सरकार को जल्द कोई कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को उजड़ने से बचाए सरकार
जिला परिषद के पूर्व सदस्य रमेश मांधना ने कहा कि गांव की समस्या काफी पुरानी है। गांव की जमीन हर साल धंस रही है। इससे ग्रामीणों की गाढ़ी कमाई बर्बाद हो रही है। उन्होंने सरकार से ग्रामीणों को उजड़ने से बचाने और समस्या का प्रमुखता से हल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed