फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hostel building becoming ruins, suggestions given by sending letter to Chief Minister

खंडहर बनता जा रहा छात्रावास भवन, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दिए सुझाव

Thu, 05 Aug 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hostel building becoming ruins, suggestions given by sending letter to Chief Minister
मोरनी। करोड़ों की लागत से बनी खाली पड़ी बिल्डिंग का सरकार को सदुपयोग करना चाहिए। वर्ष 2000 में बनाए छात्रावास का भवन बिना देखरेख के खंडहर बनता जा रहा है। करोड़ों के इस भवन का इस्तेमाल शिक्षा विभाग महिला कॉलेज के अलावा आईटीआई के रूप में कर सकता है। उक्त सुझाव पूर्व में चेयरमैन रहे एडवोकेट विजय बंसल ने राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र भेजकर दिए।
विज्ञापन

उनका कहना है कि क्षेत्र में किराए के भवनों में चल रहे आधा दर्जन से अधिक सरकारी कार्यालयों को एक छत के नीचे शिफ्ट किया जाना चाहिए। इससे इलाके के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा व भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकेगी। क्षेत्र के डीएड संस्थान में पूरे प्रदेश से पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण करवाया गया था, लेकिन इस संस्थान में आज तक सुरक्षा कारणों से किसी भी छात्रा ने ठहराव नहीं किया है। हालांकि अस्थायी तौर पर इसके कुछ कमरों में इलाके के बच्चों को कंप्यूटर की बेसिक शिक्षा देने के लिए सेंटर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed