फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Horrible accident near Haripur: Pickup collided with trolley full of devotees, driver referred to PGI

हरिपुर के पास भीषण हादसा: संगतों से भरी ट्राली से टकराई पिकअप, ड्राइवर पीजीआई रेफर

Sat, 12 Apr 2025 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Horrible accident near Haripur: Pickup collided with trolley full of devotees, driver referred to PGI
रायपुररानी। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हरिपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब अंबाला से सब्जी लेकर आ रही पिकअप गाड़ी संगतों से भरी ट्राली से टकरा गई। ट्राली में सवार सभी श्रद्धालु माता समलासन देवी मंदिर से माथा टेक कर लौट रहे थे।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब पिकअप गाड़ी एक ट्रैक्टर के पिछले टायर से टकरा गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधा संगतों से भरी ट्राली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का ड्राइवर वाहन में ही बुरी तरह फंस गया और करीब 45 मिनट तक उसे गाड़ी से निकालने के प्रयास किए जाते रहे। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


गाड़ी में कंडक्टर सीट पर बैठे पंकज बंसल को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को गाड़ी से निकाला गया। ट्राली में सवार सभी यात्री और ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गनीमत रही कि ट्राली में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed