फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Minister said, Police did not use lathis, those who lathicharge in plain clothes will be investigated

गृह मंत्री विज बोले- पुलिस ने नहीं चलाई लाठी, सादे कपड़ों में लाठीचार्ज करने वालों की होगी जांच

Sat, 12 Sep 2020 12:58 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 12 Sep 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Home Minister said, Police did not use lathis, those who lathicharge in plain clothes will be investigated
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

केंद्र सरकार के कृषि अध्यादेशों के विरोध में आयोजित रैली में भाग लेने जाने रहे किसानों पर पिपली में लाठीचार्ज प्रकरण में गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस की संलिप्तता से इनकार किया है। शुक्रवार को विज ने कहा कि पुलिस को लाठीचार्ज के आदेश ही नहीं थे। सादे कपड़ों में किसानों पर लाठियां बरसाने वाले कौन थे, सरकार इसकी जांच कराएगी।

विज्ञापन


विज ने कहा कि किसानों पर पुलिस ने कोई लाठीचार्ज नहीं किया है। पुलिस को तो लाठीचार्ज करने की इजाजत ही नहीं थी। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ राष्ट्रीय आपदा अधिनियम के साथ सड़क जाम करने का भी केस दर्ज किया गया है। विज ने कहा कि कोरोना के दौर में एंबुलेंस इधर-उधर दौड़ रही हैं। सड़क जाम करना उचित नहीं है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। कोरोना के कारण लोगों का जीवन दांव पर लगा है, इसलिए सड़कों को जाम करना गलत है।
विज्ञापन


बरौदा उपचुनाव नजदीक होने के कारण भाजपा सतर्क
बरौदा उपचुनाव नजदीक होने के कारण भाजपा लाठीचार्ज मामले में बेहद सतर्क है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खुद किसानों के पक्ष में खड़े हुए हैं। सांसद धर्मवीर व पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने लाठीचार्ज को अनुचित व दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने किसानों की मांगों व शंकाओं को बातचीत के जरिए हल करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी हालत में विधानसभा में नहीं पास होने देंगे कृषि अध्यादेश: हुड्डा
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीन कृषि अध्यादेशों पर कहा कि कांग्रेस इन तीनों अध्यादेशों को विधानसभा में किसी भी सूरत में पास नहीं होने देगी। हुड्डा ने किसानों पर दर्ज केसों को 10 दिन में वापस लेने की मांग की है। हुड्डा पूर्व विधायक जिले राम शर्मा के पिता इद्रराज शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद असंध के लक्ष्मी राइस मिल में पत्रकारवार्ता के दौरान बोल रहे थे। किसान रैली में न पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में होने के कारण पिपली में नहीं पहुंच पाए थे। सभी विधायकों को रैली में भेज दिया था। 


किसानों पर लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे सरकार: बजरंग गर्ग 
प्रदेश व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग की है कि पिपली में आयोजित रैली में जा रहे किसानों पर लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। किसान इस रैली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे थे। मगर उनकी आवाज को दबाया गया। व्यापारियों ने लाठीचार्ज को लोकतंत्र की हत्या बताया है। मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि तीनों कृषि अध्यादेशों के खिलाफ पिपली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसान, व्यापारी व मजदूरों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed