फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Home guard accompanying NDPS investigation team to Jharkhand dies of heart attack

Panchkula News: एनडीपीएस जांच टीम के साथ झारखंड गए होमगार्ड की हृदयाघात से मौत

Tue, 18 Nov 2025 12:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Home guard accompanying NDPS investigation team to Jharkhand dies of heart attack
पंचकूला। एंटी नारकोटिक सेल में तैनात होमगार्ड जवान गुरदीप की सोमवार सुबह हृदयाघात से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह टीम के साथ एनडीपीएस मामले की जांच के लिए झारखंड गए हुए थे और वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

टीम के अन्य सदस्यों के अनुसार, यात्रा के दौरान अचानक गुरदीप की तबीयत बिगड़ गई। बताया गया है कि गुरदीप के छाती में तेज दर्द और जलन शुरू हो गई। टीम ने तुरंत वाहन रोककर उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित बता दिया।
विज्ञापन

गुरदीप एनडीपीएस के एक महत्वपूर्ण मामले की जांच में सक्रिय थे और अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित जवान माने जाते थे। पंचकूला पुलिस विभाग में उनकी मौत की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला हृदयाघात का प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed