फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Holiday special train operations stopped

Panchkula News: हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन हुआ बंद

Sun, 01 Mar 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Holiday special train operations stopped
कालका-शिमला रेल पर रविवार से नहीं दौड़ेगी स्पेशल 04503 ट्रेन, अन्य सेवाएं जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन पर चल रही हॉलीडे स्पेशल ट्रेन संख्या 04503 का संचालन रविवार से बंद हो गया। शनिवार को इस ट्रेन का अंतिम ट्रिप था। रेलवे विभाग के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन 28 दिसंबर से चल रही थी और 28 फरवरी को इसका आखिरी ट्रिप निर्धारित था।
रेलवे स्टेशन कालका के अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन को अभी तक आगे बढ़ाने का कोई आदेश नहीं मिला है। ट्रेन कालका से शिमला के लिए दोपहर 12:30 बजे रवाना होती थी और शाम 6:20 बजे शिमला पहुंचती थी। हालांकि, नियमित ट्रेन सेवाएं पूर्व की तरह जारी रहेंगी।
विज्ञापन

हर साल क्रिसमस और नए साल के अवसर पर हजारों सैलानी कालका-शिमला टॉय ट्रेन के जरिए यात्रा करते हैं। घुमावदार पहाड़ों के बीच से गुजरने वाली यह ट्रेन सैलानियों की पहली पसंद होती है। बढ़ती सैलानी संख्या को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का संचालन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चल रहीं नियमित ट्रेनें
मेल एक्सप्रेस - संख्या 52457, समय सुबह 3:30 बजे
शिवालिक एक्सप्रेस - संख्या 52451, समय सुबह 5:45 बजे
मेल एक्सप्रेस - संख्या 52453, समय सुबह 6:20 बजे
हिम दर्शन एक्सप्रेस - संख्या 52459, समय सुबह 7:00 बजे
हिमालयन क्वीन - संख्या 52455, समय 11:55 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed